• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वदेशी अभियान को दिया बढ़ावा : मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी

Writer D by Writer D
02/10/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami made a purchase from 'Khadi Gramodyog Bhawan'

CM Dhami made a purchase from 'Khadi Gramodyog Bhawan'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने का आग्रह किया था। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून के चकराता रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन से सामान खरीदा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र या उत्पाद नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया गया स्वदेशी अभियान और वोकल फॉर लोकल आज देशभर में एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि खादी और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से न केवल स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और अधिक से अधिक खादी एवं स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादों का बड़ा केंद्र बनेगा और यह प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

Mission Shakti 5.0: 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार

Next Post

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट “ऑटोमेटेड पार्किंग” धरातल पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

11/04/2026
Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
Hamirpur ranks first in the March report of CM Dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

11/04/2026
Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.
उत्तर प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव मौर्य

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
Automated parking construction work completed due to the efforts of Savin Bansal

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट "ऑटोमेटेड पार्किंग" धरातल पर

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से बंद रहेंगे विद्यालय

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से बंद रहेंगे विद्यालय

04/04/2021
Share Market

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा

04/06/2024
ममता बनर्जी

झूठे चुनावी वादे करने के माहिर खिलाड़ी हैं पीएम मोदी : ममता बनर्जी

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version