• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी, वेस्टइंडीज कनेक्शन से मचा हड़कंप!

Writer D by Writer D
09/10/2025
in Main Slider, खेल
0
Rinku Singh

Rinku Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर है। इस बारे में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को धमकी देने का काम दाऊद इब्राहिम गैंग का काम है। उन्होंने ही इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को 3 धमकी भरे मैसेज भेजे थे। डी -कंपनी की ओर से मिली धमकी में रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। बहरहाल, अब पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) से 5 करोड़ की मांगी फिरौती

रिंकू सिंह हाल ही में एशिया कप खेलकर लौटे हैं। उन्हें वहां फाइनल में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने विजयी रन ठोका था। लेकिन, अब उन्हें लेकर मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी जैसी सनसनीखेज खबर से खलबली मच गई है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक ने धमकी देने की बात कबूल भी कर ली है।

वेस्टइंडीज से ऐसे जुड़ा कनेक्शन

फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपियों को वेस्टइंडीज से गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद है। बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज ने उन दोनों आरोपियों को 1 अगस्त को भारत को सौंपा था।

इन दोनों आरोपियों को पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के एवज में पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। पुलिस की पकड़ में आने के बाद दोनों आरोपियों में से एक ने बताया कि उन्होंने रिंकू सिंह को भी कॉल कर उनसे फिरौती मांगी थी।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि जीशान सिद्दीकी को धमकी भरे मेल फिरौती को लेकर 19 से 21 अप्रैल के बीच आए थे। जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh) की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच फिरौती को लेकर 3 बार धमकी भरे संदेश आए।

Tags: Rinku Singh
Previous Post

RPSC RAS-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डाॅयरेक्ट लिंक से करें चेक

Next Post

80 करोड़ हिंदुओं को ‘जूते की नोक पर रख… विवादित बयान देने वाले मौलाना गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
Next Post
Maulana Rehan Raza Khan arrested

80 करोड़ हिंदुओं को ‘जूते की नोक पर रख... विवादित बयान देने वाले मौलाना गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Maratha Reservation

मराठा आरक्षण की ‘आग’ में झुलसा महाराष्ट्र, आंदोलन के दौरान उग्र भीड़ ने मचाया तांडव

02/09/2023
cm yogi

उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण : सीएम योगी

01/05/2022
32000 रु में मिल रहा 60000 रु वाला यह धांसू फोन, निकलने से पहले लपक लें ऑफर

रु 60,000 वाला यह धांसू फोन आधे से भी कम दाम में, ऑफर खत्म होने से पहले झट से लपक लें ऑफर

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version