• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

आज उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पहचान का संकट नहीं है- मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
09/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
CM Yogi participated in the 36th Regional Sports Festival

CM Yogi participated in the 36th Regional Sports Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झांसी की ऐतिहासिक धरती से प्रदेश के खिलाड़ियों को आत्मनिर्भरता और सफलता का मंत्र दिया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर ही धर्म और राष्ट्र निर्माण का आधार है”। इस अवसर पर उन्होंने भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की और कहा कि खेल अब केवल शौक नहीं, बल्कि जीवन को संवारने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और पराक्रम की धरती पर विद्या भारती के 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। विद्या भारती देश में भारतीय परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रीयता के प्रति श्रद्धा जगाने वाली अग्रणी संस्था है। 1952 में गोरखपुर में नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित इस संस्था ने आज देशभर में 25,000 से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से भारतीय मूल्यों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विद्या भारती के प्रथम छात्र देवेंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि यह संस्था बिना सरकारी सहयोग के राष्ट्रीय आदर्शों को जीवंत रखने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि झांसी की यह धरती राष्ट्रीयता और शौर्य की प्रेरणा देती है। विद्या भारती के प्रयास देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में बुंदेली राई नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन

समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। बुंदेली राई नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले शीलू यादव, आदेश सिंह, शहंशाह, बसंत कुमार गोला और संध्या राजपूत को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनुशासन ट्रॉफी गोरक्ष प्रांत ग्रामीण की टीम को प्रदान की गई, जबकि ओवर ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी काशी प्रांत नगरीय की टीम ने अपने नाम की।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गिनाई विद्या भारती की उपलब्धियां

सीएम योगी ने विद्या भारती की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह संस्था भारत की परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने वाली अग्रणी शक्ति बन चुकी है। 1952 में गोरखपुर की धरती पर राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख द्वारा बोए गए बीज से आज देशभर में 25,000 से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में सेक्युलर दिखाने की होड़ ने भारतीय मूल्यों को हाशिए पर धकेला, लेकिन विद्या भारती ने बिना सरकारी सहयोग के गाँव से शहर और वनवासी क्षेत्रों तक शिक्षा का राष्ट्रीय मॉडल खड़ा किया।

प्रदेश सरकार ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की है- सीएम

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज इस वीरभूमि में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ‘मेरी झांसी गुलाम नहीं होगी’ का संदेश दिया और 23 वर्ष की आयु में बलिदान दे दिया। मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में भारत को दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया। आज उनके नाम पर भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार और प्रदेश सरकार ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने खेलों में विद्या भारती की गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि विद्या भारती के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
• 2006 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विद्या भारती को मान्यता दी।
• 2010 में संस्था को फेयर प्ले अवार्ड मिला।
• 2016 में स्वच्छता ट्रॉफी और 2018 में मेडल अपग्रेडेशन अवार्ड प्राप्त हुआ।
• 2019-20 में खिलाड़ियों ने 80 स्वर्ण, 86 रजत और 201 कांस्य पदक जीतकर कुल 367 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान पाया।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती से जुड़े खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, ओलंपिक और पैरालंपिक तक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह, ओलंपियन निषाद कुमार, शैली सिंह, आदेश सिंह जैसे खिलाड़ी इसी संस्थान से निकले हैं।

आज उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पहचान का संकट नहीं है- मुख्यमंत्री

सीएम योगी (CM Yogi) ने खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वस्थ और सशक्त नागरिक जरूरी है। ‘शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्’ का मंत्र हमारे ऋषियों ने दिया। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था, लेकिन पिछले 8.5 वर्षों में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही नंबर एक बनेगा। सीएम योगी ने कि आज उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पहचान का संकट नहीं है। अब जब कोई कहता है कि वह यूपी से है, तो सामने वाले के चेहरे पर गर्व और सम्मान की चमक दिखती है। यह नया उत्तर प्रदेश है, जो अपनी विरासत का भी सम्मान करता है और विकास की राह पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है- सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। हर गांव में खेल मैदान, विकासखंड में मिनी स्टेडियम, जनपद में स्टेडियम और नगरों में ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 500 खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरियों से जोड़ा गया है। आगामी भर्तियों में डिप्टी एसपी, तहसीलदार, कानूनगो और खेल अधिकारी जैसे पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के साथ रोजगार से भी जोड़ रही सरकार- सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने अब तक 500 खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने खेल पदक विजेताओं के लिए इनामी राशि का भी उल्लेख किया

ओलंपिक (एकल खेल)

• स्वर्ण पदक: ₹6 करोड़
• रजत पदक: ₹4 करोड़
• कांस्य पदक: ₹2 करोड़
ओलंपिक (टीम खेल)
• स्वर्ण पदक: ₹3 करोड़
• रजत पदक: ₹2 करोड़
• कांस्य पदक: ₹1 करोड़

एशियाई खेल

• स्वर्ण: ₹3 करोड़
• रजत: ₹1.5 करोड़
• कांस्य: ₹75 लाख
कॉमनवेल्थ खेल
• स्वर्ण: ₹1.5 करोड़
• रजत: ₹75 लाख
• कांस्य: ₹50 लाख

वर्ल्ड कप चैंपियनशिप

• स्वर्ण: ₹1.5 करोड़
• रजत: ₹75 लाख
• कांस्य: ₹50 लाख

सेफ गेम्स और नेशनल गेम्स (एकल)

• स्वर्ण: ₹6 लाख
• रजत: ₹4 लाख
• कांस्य: ₹2 लाख
नेशनल गेम्स (टीम)
• स्वर्ण: ₹2 लाख
• रजत: ₹1 लाख
• कांस्य: ₹50 हजार

इसके अलावा

• ओलंपिक प्रतिभागी खिलाड़ियों को ₹10 लाख और कॉमनवेल्थ व एशियन खेल प्रतिभागियों को ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि।
• लक्ष्मण पुरस्कार (पुरुष) और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (महिला) से सम्मान।
• अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को ₹20,000 मासिक सहायता।
• वृद्धावस्था में खिलाड़ियों को ₹4,000 से ₹10,000 मासिक पेंशन।

खेल आत्मनिर्भरता और प्रेरणा का माध्यम बन चुके हैं- मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अब खेल को समय और धन का अपव्यय नहीं समझा जाना चाहिए। आज खेल आत्मनिर्भरता और प्रेरणा का माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चाहे पदक जीते या न जीते, उसका जज्बा ही उसे आगे सफलता की ओर ले जाता है।

भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में बनेगा मिनी स्टेडियम

उन्होंने भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण की सराहना करते हुए कहा कि यहां मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में खेल आयोजनों को और बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके। सीएम योगी ने विद्या भारती के 49 जनपदों से आए 450 प्रतिभागियों के जज्बे की प्रशंसा की और कहा कि हार-जीत से परे एक खिलाड़ी का हौसला उसे विजयश्री दिलाता है।

Tags: cm yogi
Previous Post

CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की, पहाड़ी राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की

Next Post

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Dhami meets DUSU President and JNUSU Joint Secretary

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने शिक्षा मंत्री से भेंट कर केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध

12/09/2021
Prince Philip's funeral

प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में सैन्य वर्दी में नहीं दिखेगा शाही परिवार

16/04/2021
M Devraj

अधीक्षण अभियंता सहित नौ बिजली कार्मिकों के खिलाफ एम देवराज ने की सख्त कार्यवाही

26/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version