• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्यौहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सचिव गृह ने ली बैठक, देहरादून में विशेष प्रबंध के निर्देश

Writer D by Writer D
10/10/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shailesh Bagoli

Shailesh Bagoli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सचिव, गृह शैलेश बगोली (Shailesh Bagoli) की अध्यक्षता में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं यातायात निदेशालय के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव श्री बगोली (Shailesh Bagoli) ने निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारी स्वयं फील्ड पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और यातायात संचालन को सुव्यवस्थित बनाएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देहरादून में यातायात नियंत्रण हेतु एक कंपनी IRB या PAC की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए होमगार्ड एवं पीआरडी कर्मियों की सेवाएँ भी ली जाएँगी। शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सचिव (Shailesh Bagoli) ने निर्देश दिए कि सभी ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के नियंत्रण में लाए जाएँ, जिससे त्वरित निगरानी और कार्रवाई संभव हो सके। यातायात निदेशालय को निर्देशित किया गया कि विशेषज्ञों की सेवाएँ लेकर प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी, परिवहन आदि विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि निदेशालय को मानव संसाधन, तकनीकी साधन और आधारभूत संरचना के दृष्टिकोण से सुदृढ़ किया जाए, ताकि दीर्घकालिक योजना और क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जा सके।

सचिव, गृह (Shailesh Bagoli) ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के मार्ग हर समय सुगम और अवरोध-मुक्त रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनता की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Next Post

अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Anand Bardhan

अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक हो जाए बोर्ड से स्वीकृतः मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

chauri-chaura

शताब्दी समारोह में उमड़ा जनसैलाब, पीएम व सीएम के भाषणों पर लगे जय श्रीराम के नारे

04/02/2021
सुशांत सिंह राजपूत कार्तिक आर्यन

फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन

23/07/2020
kanwariyas

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

18/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version