• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ITBP कमांडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़ आ जाएंगे आंसू

Writer D by Writer D
11/10/2025
in क्राइम, पंजाब, राजनीति
0
ITBP Deputy Commandant Ayush Deepak suicide case

ITBP Deputy Commandant Ayush Deepak suicide case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटियाला। आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक सुसाइड केस (Suicide) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आयुष के सुसाइड नोट में जो बातें लिखी हैं, उन्हें देख आपकी भी आंखें भर आएंगी। आयुष ने लिखा- मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। क्योंकि ललमटिया थानेदार ने मेरी बहन के बाल पकड़कर घसीटा। फिर उसके कपड़े फाड़ अर्धनग्न किया। मैं उसकी इज्जत और मर्यादा को सुरक्षित नहीं रख पाया मेरी मौत का जिम्मेदार ललमटिया थानेदार राजीव रंजन है।

दरअसल, आइटीबीपी के कमांडेंट आयुष दीपक पंजाब के पटियाला में तैनात थे। सुसाइड नोट (Suicide Note) सामने आने पर सनसनी फैल गई है। 4 अक्टूबर को पटियाला में आयुष ने फंदे से झूलकर जान दे दी थी। पटियाला में मृतक के साले आकाश जैन के बयान पर केस दर्ज हुआ, जिसमें भागलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोपी बनाए जाने के बाद थानेदार को लाइन हाजिर किया गया। अब पंजाब की पटियाला पुलिस जल्द राजीव रंजन को गिरफ्तार करने आ सकती है।

सुसाइड नोट (Suicide Note) में लिखा

सुसाइड नोट के मुताबिक, बहन से थानेदार द्वारा दुर्व्यवहार से आहत आईटीबीपी के कमांडेंट ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार थाना अध्यक्ष को ठहराते हुए पूरे घटनाक्रम को बयां कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा है- मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। क्योंकि भागलपुर के ललमटिया थानेदार राजीव रंजन जो वर्तमान में बांका के विक्रमशिला थाने में पोस्टेड है, वह मेरी मौत का जिम्मेदार है। राजीव रंजन मेरी बहन का बाल पड़कर घसीटने और उसके कपड़े फाड़ कर अर्धनग्न करने के लिए जिम्मेदार है। उसके द्वारा एक महिला और बिहार सरकार के मुख्य अभियंता की पत्नी के साथ किए गए घिनौने अपमान ने ना केवल पुलिस की छवि धूमिल की। बल्कि वर्दी की मर्यादा को भी भंग किया।

आगे उन्होंने लिखा कि मेरी बहन ने पुलिस को बस इतना कहा था कि वह पासी टोला कबीरपुर रोड नाथनगर में महिलाओं और बच्चों को ना पीटे, इसके बाद राजीव रंजन ने न केवल मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि उस पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया। मैं एक सशस्त्र सेवा का सदस्य होने के नाते अपनी बहन ज्योति की इज्जत और मर्यादा सुरक्षित नहीं रख पाया। मैं खुद को असहाय और निराशा महसूस कर रहा हूं। यहां तक कि एसएसपी को किया गया कॉल भी बेकार साबित हुआ।

मामले में SSP हृदय कांत का बयान

मामले को लेकर एसएसपी हृदय कांत ने कहा कि 4 महीने पहले का मामला है। संभावना है कि कॉल आया होगा। घटना के बाद कई कॉल आते हैं, मैंने संबंधित डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंप थी। पटियाला में हुए मामले में वहां की पुलिस जांच कर रही है। यहां सिटी एसपी को जांच की जिम्मेदारी अब सौंपी गई है।

Tags: patiyalapunjabSuicide
Previous Post

12 घंटे की टेंशन खत्म: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज फिर हुआ एक्टिव!

Next Post

बिहार भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Next Post
BJP MLA Mishrilal Yadav has resigned.

बिहार भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Aly Goni

Aly Goni ने जैस्मीन भसीन और परिवार के साथ लिब्रेट किया बर्थडे

25/02/2021
Ram Setu

‘राम सेतु राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो, ऊपर बने दीवार’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

03/10/2023
Keshav Prasad Maurya

‘राम वन गमन मार्ग’ बनने से अयोध्या में पर्यटकों की होगी वृद्धि : मौर्य

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version