• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल को ताजमहल, लाल किला पर भी दावा घोषित कर दोगे… हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड को लगाई फटकार

Writer D by Writer D
11/10/2025
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने मुनंबम वक्फ जमीन विवाद को लेकर अपना कड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी संपत्ति को मनमाने ढंग से या बिना किसी ठोस सबूत के आधार पर वक्फ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा होने लगा तो ताजमहल, लाल किला या कोर्ट को भी वक्फ संपत्ति घोषित किया जा सकता है।

कोर्ट (Kerala High Court) ने कहा, “अगर वक्फ (Waqf Board) की ऐसी मनमानी घोषणा को स्वीकार कर लिया जाता है तो कल ताजमहल, लाल किला सहित कोई भी इमारत, यहां तक ​​कि इस कोर्ट की इमारत को भी किसी भी समय किसी भी दस्तावेज के आधार पर वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति के रंग में रंग दिया जाएगा।”

वक्फ बोर्ड (Waqf Board) मनमाने ढंग से काम नहीं कर सकता

कोर्ट (Kerala High Court)ने कहा कि वक्फ बोर्डों को मनमाने ढंग से कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है क्योंकि ऐसा करने से संविधान के आर्टिकल 300ए के तहत संपत्ति के अधिकार, आर्टिकल 19 के तहत व्यवसाय करने के अधिकार और आर्टिकल 21 के तहत जीवन और आजीविका के अधिकार को खतरा होगा।

क्या है मामला?

मुनंबम जमीन विवाद उस जमीन से जुड़ा है, जो शुरू में 404.76 एकड़ में फैली हुई थी, लेकिन समुद्री कटाव की वजह से वह अब घटकर लगभग 135.11 एकड़ रह गई है। जिसके बाद 1950 में, यह जमीन सिद्दीकी सैत नाम के व्यक्ति ने फारूक कॉलेज को उपहार में दी थी। हालांकि, इस जमीन पर पहले से ही कई लोग रहते थे, जिसके बाद कॉलेज और लंबे समय से वहां रह रहे लोगों के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई।

बाद में, कॉलेज ने जमीन के कुछ हिस्से इन वहां रह रहे लोगों को बेच दिए। हालांकि जब जमीन को बेचा गया था तो इस तरह का कोई जिक्र नहीं था कि ये वक्फ की जमीन है। इसके बाद केरल वक्फ बोर्ड (Waqf Board) ने 2019 में इस जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में रजिस्टर कर दिया। इसी को लेकर वक्फ संरक्षण समिति के सदस्यों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी और तर्क दिया कि सरकार को कानून के बाहर वक्फ संपत्तियों की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है।

केरल वक्फ बोर्ड (Waqf Board) ने घोषित की थी वक्फ संपत्ति

कोर्ट ने कहा कि केरल वक्फ बोर्ड (Waqf Board) ने इस जमीन को सिर्फ इसलिए वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया क्योंकि उसके दस्तावेज पर वक्फ डिक्लेरेशन लिखा था, जबकि दस्तावेज में वक्फ संपत्ति घोषित करने की जरूरी शर्तें पूरी नहीं की थीं। कोर्ट ने कहा कि बोर्ड ने उन लोगों की बात भी नहीं सुनी जो सालों से इस जमीन पर रह रहे हैं और जिन्होंने वह जमीन कॉलेज से खरीद ली थी।

Tags: kerala high courtWaqf Board
Previous Post

दिवाली से पहले देश के किसानों को करोड़ों का गिफ्ट, PM मोदी ऐसे बदलेंगे किस्मत

Next Post

सीकर में मातृत्व की मर्मांतक त्रासदी, चार मासूमों संग मां ने किया सामूहिक सुसाइड!

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
Suicide

सीकर में मातृत्व की मर्मांतक त्रासदी, चार मासूमों संग मां ने किया सामूहिक सुसाइड!

यह भी पढ़ें

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
By-Elections

UP By-Election: 11 बजे तक 20.51 फीसदी ​वोटिंग, कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक, गाजियाबाद में सबसे कम मतदान

20/11/2024

दुख और सुख का समाहार है अतीत

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version