• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी की पहल लाई रंग, देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Dehradun-Tanakpur Express

Dehradun-Tanakpur Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है — रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express)  (15019/15020) की सेवा आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (तीन दिन) करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है |

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों का नतीजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 08 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए टनकपुर–देहरादून (Dehradun-Tanakpur Express)  रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति प्रदान की है।

नई समय सारिणी के अनुसार 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express) अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
(पूर्व में केवल रविवार को चलती थी) 15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express) अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। (पूर्व में केवल शनिवार को चलती थी)

प्रदेशवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

यह सेवा वृद्धि यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए की गई है। रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय को शीघ्र प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा “ देहरादून–टनकपुर (Dehradun-Tanakpur Express) रेल सेवा के विस्तार से कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। यह न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है, जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।

रेल मंत्रालय के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस निर्णय को शीघ्र लागू करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: Dehradun-Tanakpur Express
Previous Post

लखनऊ यूनिट से रवाना होगी ब्रह्मोस की पहली खेप, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान

Next Post

दीपोत्सव- 2025: अयोध्या में रूस के राम को समर्पित होगी मास्को की रामलीला

Writer D

Writer D

Related Posts

Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

02/07/2026
7 workers killed in rock fall at stone quarry
क्राइम

बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत

02/07/2026
Mehbooba Mufti
जम्मू कश्मीर

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

02/07/2026
Kedarnath Yatra route blocked due to falling of stones
उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल यात्रा पर ब्रेक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग बंद

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Next Post
Ramlila

दीपोत्सव- 2025: अयोध्या में रूस के राम को समर्पित होगी मास्को की रामलीला

यह भी पढ़ें

Imprisonment

बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष का कठोर कारावास

24/11/2022

Poco M4 Pro 5G जल्द होगा लॉंच, मिलेगी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग

05/10/2021
amit shah

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version