• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

Writer D by Writer D
22/10/2025
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uma Bharti

uma bharti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने बुधवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ा जाए, और यदि उनकी पार्टी चाहेगी तो वह इसमें भाग लेने से मना नहीं करेंगी। उमा भारती ने बताया कि झांसी उनकी जन्मभूमि के नजदीक है और वहां विकास के कई काम करना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

उमा भारती (Uma Bharti) ने भोपाल स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में एक बार फिर गौसेवा और गंगा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के पास गौचर होना चाहिए, ताकि गौ संवर्धन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने सरकार से अपील की कि ‘लाड़ली बहना’ योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को गौशालाओं में गायों की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाए। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर भारत के लिए गौ और गंगा दोनों जरूरी हैं।

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि 29 अक्टूबर को भोपाल में गोपाष्टमी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसान भाग लेंगे और गौ संवर्धन पर चर्चा होगी। इसके अलावा 4 नवंबर को प्रयागराज में गंगा निर्मल अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों से गंगा के दोनों किनारों की सफाई में भाग लेने की अपील की जाएगी।

उमा भारती (Uma Bharti) ने सड़क पर खड़ी गायों को बचाने के लिए सुझाव दिया कि सड़कों के दोनों किनारों पर फेंसिंग की जाए, ताकि इन गायों को दुर्घटना और नुकसान से बचाया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक ही नहीं बल्कि पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण से जुड़ा है। गौसेवा और गंगा संरक्षण के माध्यम से वह समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं।

Tags: Uma Bharti
Previous Post

गोल्ड में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी गई

Next Post

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
Main Slider

CM धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दीं शुभकामनाएं

26/10/2026
Main Slider

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

26/10/2026
Next Post
massive fire

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

Sadhus took a dip of faith in the third royal bath in Haridwar

हरिद्वार में तीसरे शाही स्नान में साधुओं नें लगाई आस्था की डुबकी

14/04/2021
Chana Dal Torai Sabji

चना दाल तोरई की सब्जी होती है लाजवाब, जो भी खाएगा वह इसके स्वाद में खो जाएगा

20/09/2025
8 lakh gold seized

रुद्राक्ष की माला में 8 लाख का सोना छिपाकर बनारस पहुंचा यात्री, कस्टम ने किया जब्त

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version