• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमास तुलना पर यू-टर्न! अब इमरान मसूद बोले- भगत सिंह देश के हीरो हैं

Writer D by Writer D
28/10/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Imran Masood

Imran Masood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तुलना फिलिस्तीनी विद्रोही समूह हमास से करने के बाद घिर गए हैं। सोमवार को मसूद ने कहा कि उन्होंने कभी भी भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘उनके मुंह में शब्द डाल’ रही है।

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए मसूद (Imran Masood) ने कहा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह हमारे सिर का ताज हैं, उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जान दी। वह (अंग्रेजों से) माफ़ी मांग सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी जान कुर्बान करने का फैसला किया।” सहारनपुर के सांसद ने कहा कि वह भगत सिंह से एक बार नहीं, बल्कि दस बार, हज़ार बार, लाखों बार माफ़ी मांगेंगे, क्योंकि वह हमारे सिर का ताज हैं।

हमास से की थी भगत सिंह की तुलना

शुक्रवार को मसूद (Imran Masood) की ओर से कथित तौर पर भगत सिंह की तुलना हमास से की गई थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था और बीजेपी ने उन्हें घेर लिया था। बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक इंटरव्यू में, मसूद को यह कहते हुए सुना गया कि भगत सिंह और हमास, दोनों अपनी जमीन के लिए लड़ रहे थे।

इस क्लिप को शेयर करते हुए मालवीय ने मसूद (Imran Masood) पर नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान एक सुनियोजित रणनीति के तहत भगत सिंह की तुलना हमास से करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बिहार चुनावों के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की ओर से भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। यह बिहार के लोगों का अपमान है, भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।”

बीजेपी के निशाने पर आने के बाद दे रहे सफाई

बीजेपी के निशाने पर आने के बाद, मसूद ने अपने बयान से पलटते हुए दावा किया कि उन्होंने ऐसी तुलना कभी नहीं की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह शहीद-ए-आज़म थे और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

मसूद ने बाद में PTI से कहा, “यह ग़लत है। मैंने साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या करता है, तो यह अच्छी बात नहीं है। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। बीजेपी ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश करती है, न कि जनता या देश से जुड़े मुद्दे। वे दूसरों के मुंह में अपनी बात ठूंसने की कोशिश करते हैं।”

Tags: imran masood
Previous Post

Amazon में रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, AI ने किया इतने कर्मचारियों को बेरोजगार

Next Post

करंट से लाइनमैन की मौत से बिजली विभाग में हड़कंप, मुख्य अभियंता ने दिये जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
A contract lineman died after being electrocuted.

करंट से लाइनमैन की मौत से बिजली विभाग में हड़कंप, मुख्य अभियंता ने दिये जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Girls

हाथ की रेखाओं से जानें कैसा रहेगा आपका विवाहित जीवन

02/02/2022

योगी आदित्यनाथ होने के मायने

21/05/2022
Arrested

गबन के आरोप में यूपीएसआईसी के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version