Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

जैसे नाम वैसा काम…, शहाबुद्दीन के गण में सीएम योगी की दहाड़

सीवान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बिहार के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र शहाबुद्दीन के गढ़ कहे जाने वाले सीवान जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने यहां से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वो अपने खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है। नाम भी देखिए। जैसे नाम वैसा काम।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, बिहार की धरती हम सबके के लिए ज्ञान, क्रांति और शांति की धरती है। इस धरती ने नालंदा यूनिवर्सिटी दिया, जिस धरती ने चाणक्य दिया हो, डॉ राजेंद्र प्रसाद दिया हो, कर्पूरी ठाकुर दिया हो, वे कौन लोग थे जिन्होंने इस गौरवशाली धरा को नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।ये चुनाव उन्हीं लोगों के खिलाफ एक लड़ाई है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पिछले 20 साल में एनडीए की सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। ये नया बिहार है। जो बिहार अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जाता था। उसी गौरवशाली अतीत के साथ वर्तमान बिहार को जोड़ने की यात्रा को एनडीए सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब मैं यहां आया तो मुझे हैरानी हुई। मैंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वो अपने खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है। नाम भी देखिए। जैसे नाम वैसा काम।

सीवान में एनडीए की स्थिति

सीवान जिले में मुस्लिम वोटर्स की संख्या ठीक-ठाक है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां पर 18 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी रहती है। जिले में 8 विधानसभा सीटें हैं। यहां पर 2020 के चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। तब एनडीए के खाते में 2 सीटें गई थीं जबकि 6 सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था।

इन 8 में से दुरौंधा और गोरेयाकोठी सीट ही ऐसी हैं जहां पर बीजेपी को जीत मिली थी। जबकि 3 सीटों पर आरजेडी, 2 सीटों पर सीपीआई-एमएल-एल और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

रघुनाथपुर सीट आरजेडी के खाते में गई थी। इस बार आरजेडी ने यहां से 2 बार के विधायक हरिशंकर यादव का टिकट काटकर ओसामा को मैदान में उतारा है।

Related Articles

Back to top button