• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब आधार अपडेट करना हुआ बेहद आसान, UIDAI ने किए बड़े बदलाव

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Main Slider, Business
0
UIDAI

UIDAI makes changes to Aadhaar update process

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां अपडेट करना पहले से कहीं आसान और तेज़ हो जाएगा।

1 नवंबर 2025 से अब लोगों को आधार अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये काम आप घर बैठे कुछ क्लिक में ऑनलाइन कर सकेंगे। UIDAI का यह कदम आधार सेवाओं को और सुरक्षित, यूज़र फ्रेंडली और समय बचाने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम है

पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया

पहले आधार में कोई भी सुधार कराने के लिए केंद्र पर जाना जरूरी था। लेकिन अब पूरा प्रोसेस UIDAI पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन हो जाएगा। यूज़र्स द्वारा दी गई जानकारी की डिजिटल वेरिफिकेशन सरकार से जुड़े डॉक्युमेंट्स जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से होगी। इससे प्रोसेस तेज़ और भरोसेमंद बनेगा।

आधार-पैन लिंक की नई डेडलाइन

नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी पैन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार लिंक कराना जरूरी होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो 1 जनवरी 2026 से उसका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा और टैक्स या फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में मान्य नहीं रहेगा।

डिजिटल KYC और पेपरलेस प्रोसेस

– अब बैंक और वित्तीय संस्थानों में KYC प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी। यूज़र KYC कर सकते हैं।
– आधार OTP वेरिफिकेशन से
– वीडियो KYC के ज़रिए
– या वैकल्पिक रूप से इन-पर्सन वेरिफिकेशन से

नई फीस स्ट्रक्चर

– UIDAI ने आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए नई फीस तय की है, जो 1 नवंबर से लागू होगी
– नाम, पता या मोबाइल अपडेट: ₹75
– बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो): ₹125
– बच्चों (57 साल, 1517 साल) के लिए फ्री बायोमेट्रिक अपडेट
– ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री, उसके बाद ₹75
– आधार रीप्रिंट: ₹40
– घर बैठे एनरोलमेंट सर्विस: पहले व्यक्ति के लिए ₹700, उसी पते पर बाकी लोगों के लिए ₹350

UIDAI का मानना है कि इस डिजिटल सिस्टम से यूज़र्स मिनटों में अकाउंट खोल सकेंगे या वेरिफिकेशन पूरा कर पाएंगे। हालांकि, UIDAI ने साफ कहा है कि आधार-पैन लिंक की डेडलाइन बेहद अहम है, इसे मिस करना टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कामों में दिक्कतें खड़ी कर सकता है।

Tags: Aadhaar updateUIDAI
Previous Post

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

Next Post

बिहार का मान बढ़ा! नीतीश कुमार का भावुक संदेश वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Agarbatti
Main Slider

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना खो जाएगा धन-वैभव

02/11/2025
Black pepper
Main Slider

इस सब्जी से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

02/11/2025
Diabetes
Main Slider

इन चीजों से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

02/11/2025
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती

01/11/2025
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह

01/11/2025
Next Post
Nitish Kumar

बिहार का मान बढ़ा! नीतीश कुमार का भावुक संदेश वायरल

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने 1354 स्टॉफ नर्सों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- चिकित्सा की रीढ़ है नर्सें

20/11/2022
CM Vishnudev Sai

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

06/10/2025
CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan

पीड़ितों की मदद में शिथिलता पर होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

06/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version