• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
01/11/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chhattisgarh Vidhansabha Bhawan

PM Modi inaugurated the Chhattisgarh Vidhansabha Bhawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (Chattisgarh Foundation Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को नवा रायपुर में बने नये विधानसभा भवन (Vidhansabha Bhawan) का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

273 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इको-फ्रेंडली विधानसभा भवन 20.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में बना यह भवन (Vidhansabha Bhawan) आधुनिकता और पारंपरिक वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है। इसकी डिजाइन में भारतीय महलों की झलक दिखाई देती है, जबकि इसका आकार देश के राष्ट्रपति भवन से मेल खाता है। परिसर में हरियाली, जल और ऊर्जा संरक्षण की अत्याधुनिक व्यवस्था इसे ‘ग्रीन बिल्डिंग’ की श्रेणी में शामिल करती है।

नया विधानसभा परिसर (Vidhansabha Bhawan) तीन प्रमुख ब्लॉकों में विभाजित है, ब्लॉक ए में सचिवालय से जुड़ी सभी शाखाएं और अधिकारियों के कार्यालय होंगे। ब्लॉक बी में सदन, अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता के कक्ष, मीडिया लाउंज और अन्य जैसी सुविधाएं होंगी।

ब्लॉक सी में विधायकों के चैंबर, बैंक, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सेवाएं रहेंगी।

सुविधाओं से परिपूर्ण परिसर नये भवन में 120 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, जो भविष्य में सीट वृद्धि को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। परिसर में महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग-अलग शौचालय बनाये गये हैं। इसके अलावा एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं।

भवन में संसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल तैयार किया गया है, जिसमें 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि 500 सीटों वाला एक भव्य ऑडिटोरियम भी बनाया गया है।

भवन के कॉरिडोर और दीवारों को बस्तर और सरगुजा की पारंपरिक कला से सजाया गया है। साथ ही एक म्यूजियम और आर्ट गैलरी भी तैयार की जा रही है, जिसमें प्रदेश की राजनीतिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

Tags: chattisgarh foundation dayChattisgarh News
Previous Post

शांति शिखर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और आत्मबल जगाने का प्रतीक: पीएम

Next Post

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

यह भी पढ़ें

Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत के खिलाफ पहली चार्जशीट

27/05/2023
Flowers

इन फूलों का पूजा में न करें प्रयोग, हो जाएगा अनर्थ

26/01/2026
CRPF

CRPF ASI और हेड कॉन्स्टेबल एग्जाम के एडमिट कार्ड crpf.gov.in से करें डाउनलोड

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version