• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसेंजर और मालगाड़ी की हुई टक्कर, कई लोगों की मौत

Writer D by Writer D
04/11/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Train Accident

Train Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिलासपुर: जिले में बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है। जहां मंगलवार शाम जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड बिलासपुर (68733) मेमू लोकल ट्रेन की एक मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर लगभग शाम 4 बजे हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे (Train Accident) में करीब 4 लोगों की मौत हुई है और 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारण अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे ने सभी संसाधनों को घटनास्थल पर भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) की ओर से सभी हॉस्पिटल और डॉक्टर को सेवा के लिए बुलाया। मौके पर बिलासपुर के कई समाजसेवी संगठन भी पहुंचे। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और मालगाड़ी गार्ड की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय सहित बिलासपुर तोरवा के आसपास में लगातार पहुंच रहे एंबुलेंस और मरीज, अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भी भारी भीड़ है। घटनास्थल पर आम लोगों की भारी भीड़ आरपीएफ और पुलिस के जवान कर रहे है नाकाबंदी।

बताया जा रहा है कि गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है जिसमें पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गईं हैं। जब यह हादसा (Train Accident) हुआ तो ट्रेनों के टकराने की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोग दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इसमें कई लोग घायल हो गए जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने इलाज के लिए पहुंचाया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ ही बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे की मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। रेलवे ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनमें चंपा जंक्शन 808595652, रायगढ़ 975248560, पेंड्रा रोड 8294730162 हैं। यात्री किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

Tags: Train accident
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट में ब्लास्ट से हिली इमारत, मची अफरा तफरी ; 4 लोग घायल

Next Post

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, अब 48 घंटे में बिना चार्ज कैंसिल होगा टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
Next Post
Air tickets cancellation

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, अब 48 घंटे में बिना चार्ज कैंसिल होगा टिकट

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

22/10/2021
86 corona positive found in Shajapur district, wave of corona erupted again

कोरोना की लहर फिर फूटी, शाजापुर जिले में मिले 86 कोरोना पाजीटिव

05/04/2021
Cricket - ICC Men's T20 World Cup - Super 12 - Semi-Final - England v New Zealand - Sheikh Zayed Cricket Stadium, Abu Dhabi, United Arab Emirates - November 10, 2021 New Zealand's Daryl Mitchell and Mitchell Santner celebrate after the match REUTERS/Hamad I Mohammed - UP1EHBA1D5W4O

न्यूजीलैंड की जीत पर खुश हुए रॉस टेलर, कहा- टीम ने शानदार जीत हासिल की

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version