• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

Writer D by Writer D
06/11/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतामढ़ी/पश्चिमी चंपारण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को उन्होंने पहली रैली में परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में वोट मांगा। दूसरी रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए की कमल खिलाने तथा तीसरी रैली में बगहा से राम सिंह, राम नगर से नंद किशोर रामजी को जिताने की अपील की। सीएम ने राजद व कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए यह लोग मोदी जी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि आज हो रहे मतदान के रूझान बता रहे हैं कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा बुलंद होगा।

बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने सीतामढ़ी में कहाकि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और मां जानकी पर सवाल उठाए, उन्हें सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि परिहार-गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहाँ के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारत-बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है, वहीं राजद-कांग्रेस ने बिहार को भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था। बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी। सीएम योगी ने कहा कि अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा। जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया पस्त हुआ, वैसे ही बिहार में भी एनडीए की सरकार बनते ही माफिया का अंत निश्चित है।

योगी ने चेताया- माफिया को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकाओगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दूसरी रैली में कहाकि राजद काल में इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारियों के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने मतदाताओं को चेताया कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहाकि राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आप लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे। बिजली तो एनडीए ही देगी। यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। सीएम (CM Yogi) ने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है। अंग्रेजों की विरासत के अनुसार कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया। इन लोगों ने समृद्ध बिहार बनने के सपनों को जंगलराज में बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान

सीएम योगी (CM Yogi) ने तीसरी रैली में कहा कि महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है। ये वही लोग हैं जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे, पशुओं का चारा खा जाते थे और नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाते थे। कांग्रेस और राजद की नीतियों ने बिहार की गौरवशाली पहचान को कलंकित किया है। इनके शासन में बिहार ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था। लूट, हत्या, अपहरण उद्योग बन गया था। राजद के 15 साल के शासन में 30,000 से अधिक अपहरण हुए, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने सुशासन की राह पकड़ी। बिहार में आज विकास की सभी योजनाएं हैं। एनडीए सरकार ने ‘लखपति दीदी’ बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।

सीएम (CM Yogi) ने अयोध्या में बने राम मंदिर, राम दरबार, जटायु, गिलहरी, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मां शबरी के नाम पर बने रसोई और निषादराज के नाम पर बने रैनबसेरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह कृतज्ञता ज्ञापित करने की संस्कृति है। कांग्रेस व राजद कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं सिखा सकती। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में सरकारी जमीन पर एक माफिया की करोड़ों की हवेली बनी थी। हमने बुलडोजर चलवाया, जमीन खाली कराई और वहां गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास बनाकर कल ही 72 परिवारों को चाबी सौंपी है।

Tags: cm yogi
Previous Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

यह भी पढ़ें

Dry Skin

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
shiva

रंक को राजा बना देता है ये पौधा, जानिए इसके लाभ

13/10/2025

रायबरेली : सड़क दुर्घटना में घायल कोरोना संक्रमित की मौत, अस्पताल में हंगामा

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version