• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने काशी में आठ के मूलांक को बनाया खास

Writer D by Writer D
08/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो समेत चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे पर आठ मूलांक को मानो खास बना दिया।

आज तारीख आठ नवंबर है, काशी (Kashi) से चलने वाली आठवीं वंदे भारत को प्लेटफॉर्म नंबर आठ से ही, समय सुबह आठ और नौ बजे के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में कोच भी आठ हैं। वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी आठ स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

बटुक भैरव मंदिर के महंत और ज्योतिषाचार्य जितेंद्र मोहन पूरी ने बताया कि काशी की वंदे भारत ट्रेन से आठ का मूलांक जुड़ा है, जिसे ज्योतिषीय गणना के अनुसार काफी शुभ माना जाता है। आठ मूलांक की वृश्चिक राशि है और इसका मालिक मंगल तथा शनि है। आज शनिवार भी है, जिस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की एक बड़ी पहचान के रूप में दुनिया भर में उभरेगी।

आठ मूलांक और काशी के परस्पर संबंध को देखें तो काशी में अष्टांग भैरव साक्षात् विराजमान हैं। वंदे भारत धीरे-धीरे दुनिया के लिए भारत की नई पहचान बनती जाएगी। श्री पूरी ने बताया कि आठ मूलांक को ज्योतिष विज्ञान में महत्वाकांक्षी, मेहनती तथा आत्मविश्वासी, कर्मठ, लगनशील और बेहतरीन नेतृत्व गुणों के साथ उपलब्धियों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन ट्रेन से जुड़ा मूलांक आर्थिक प्रबंधन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा।

काशी, प्रयागराज, विंध्यवासिनी, चित्रकूट से होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। यानी आने वाले दिनों में विश्व का रुझान काशी के प्रति और भारत की कला, संस्कृति, धर्म को लेकर और बढ़ता हुआ दिखाई पड़ेगा।

Tags: pm modi
Previous Post

आस्था और विकास का संगम है वंदे भारत नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

Opration Pimple: कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
terrorists

Opration Pimple: कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

यह भी पढ़ें

APSC

असम लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

27/12/2020
Kali Chaudas

कब है काली चौदस? जानें- कैसे करें पूजा

04/11/2023
akshay kumar

अक्षय कुमार की पहल #AbHamariBaariHai को सपोर्ट करते हुए लिखी खूबसूरत पोस्ट

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version