• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में मधुमक्खियों ने डाल लिया हैं डेरा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

Writer D by Writer D
09/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Bees

Bees

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में कई बार मधुमक्खी (Bees) दीवारों पर छत्ता बना लेती हैं जिससे घरवालों को मधुमक्खियों के काटने का डर बना रहता हैं। मधुमक्खी का डंक असहनीय पीड़ा देता हैं। ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि जल्द मधुमक्खियों को भागकर उनके छत्ते को यहां से हटाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तो उन्हें बिना मारे हुए उनसे निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

धुएं का इस्तेमाल करें

मधुमक्खियों (Bees) से निजात पाने के लिए आप धुएं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उपला, लकड़ी, कार्ड बोर्ड या कागज को जलाकर उनके छत्ते के नीचे की ओर रख दें। जैसे ही धुआं छत्ते तक पहुंचेगा मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भागने लगेंगी। लेकिन इससे पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि अपने घर के सभी खिड़की और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद कर लें। मधुमक्खियों को छत्ता छोड़ने में कुछ घंटो का समय लग सकता है।

मोथ बॉल्स

मधुमक्खियों (Bees) को मोथबॉल की गंध पसंद नहीं आती है। अपने घर को मधुमक्खी मुक्त रखने के लिए मधुमक्खी के छत्ते के पास और अपने घर के चारों ओर विभिन्न स्थानों पर मोथबॉल की एक पोटली लटकाएं। मोथ बॉल्स की गंध से मधुमक्खियां बहुत जल्दी ही दूर भागने लगती हैं और नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं।

विनेगर स्प्रे की मदद लें

मधुमक्खियों (Bees) को घर से बाहर निकालने के लिए आप विनेगर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप किसी स्प्रे बॉटल में आधा विनेगर और आधा पानी मिला लें। फिर दूर से इस मिश्रण का छिड़काव मधुमक्खियों के छत्ते पर करें। इससे मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भाग जाएंगी।

बादाम का तेल

कड़वे बादाम के तेल का उपयोग मधुमक्खियों (Bees) को भगाने के लिए किया जाता है। एक कपड़े पर थोड़ा सा बादाम तेल डालें और इसे एक गर्म, हवादार, बाहरी क्षेत्र में रखें जहाँ यह जल्दी से वाष्पित हो जाए। हालांकि, इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। मधुमक्खियां कड़वे बादाम तेल की महक से दूर भागने लगती हैं।

दालचीनी का करें उपयोग

दालचीनी का उपयोग भी आप मधुमक्खियों को भगाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी को किसी कागज़ या बर्तन में जला कर मधुमक्खियों के छत्ते के नीचे रख दें। मधुमक्खियां दालचीनी की गंध पसंद नहीं करती हैं इसलिए जब इसका धुआं छत्ते तक पहुंचेगा तो मधुमक्खियां भाग जाएंगी। इसके लिए आप दालचीनी का पाउडर भी छत्ते पर छिड़क सकते हैं या फिर पानी में दालचीनी का पाउडर घोल कर इसको भी छत्ते पर स्प्रे कर सकते हैं।

गार्लिक स्प्रे

मधुमक्खियों (Bees) की सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है, इसलिए वो लहसुन की महक से बहुत दूर भागने लगती हैं। इसके लिए कुचले हुए लहसुन लौंग और पानी के घोल का उपयोग करें और इसे उस स्थान पर स्प्रे करें जहां वे वर्तमान में मौजूद हैं। यह स्प्रे उन्हें अपने वर्तमान स्थान को छोड़ने और एक नया खोजने के लिए मजबूर करेगा।

कपूर स्प्रे

मधुमक्खियों को दूर भगाने के लिए 50 ग्राम कपूर को पाउडर बनाकर एक लीटर में मिक्स कर लें और इसमें नीम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। मधुमक्खी वाले स्थान पर इस स्पेर का छिड़काव करें। इससे मधुमक्खियों को पूरे तरह से दूर किया जा सकता है ,क्योंकि कपूर की महक मधुमक्खियों को पसंद नहीं होती है।

Tags: home decor tipshousehold tipstips to get rid of bees
Previous Post

घर में इस समय प्रवेश करती हैं माता लक्ष्मी, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Next Post

सर्दियों में इस तरह करें पर्दो के रंग का चुनाव, मिलेगा आकर्षक लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
Curtains

सर्दियों में इस तरह करें पर्दो के रंग का चुनाव, मिलेगा आकर्षक लुक

यह भी पढ़ें

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस ट्रक से टकराई, 14 घायल

13/04/2022
AK Sharma

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

26/01/2026
PAN Card

2 पैन कार्ड रखते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना पड़ेगा भारी

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version