• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
09/11/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अररिया/सुपौल/मधुबनी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी खूब गरजे। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए चार रैली की। सीएम योगी ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विजय कुमार मंडल, नरपतगंज से देवंती यादव, छातापुर से नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ और बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को वोट देकर विधानसभा में भेजने का आग्रह किया। सीएम योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन पर बिहार में जंगलराज फैलाने का आरोप लगाया। बोले कि कलंकित व काले अतीत के लोग भरोसे लायक नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी तो फिर बिहार की जनता का निर्णय आएगा कि ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’।

गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने संकट खड़ा करने वाले ही असली अपराधी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने संकट खड़ा करने वाले ही असली अपराधी हैं। जिन लोगों ने बिहार में जंगलराज लाने का पाप किया, बिहार को पीछे धकेला, वे लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं और नौकरी के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की कि जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है, उन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। यह विकास को जंगलराज में बदलने का पाप करने वाले लोग हैं। बिहार में कांग्रेस व राजद की जोड़ी ही जंगलराज लेकर आई थी। यह रामद्रोही भी हैं। कांग्रेस, सपा व राजद वाले बोलते थे कि राम मंदिर नहीं बनने देंगे। सीएम योगी (CM Yogi) ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि 46 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुल गए, जिससे योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जाने लगा और कांग्रेस-राजद की दलाली समाप्त हो गई। मोदी जी ने 10 करोड़ गरीबों को रसोई गैस का फ्री कनेक्शन दिया, जबकि इसी कनेक्शन के लिए कांग्रेस वाले 25-50 हजार रुपये वसूल करते थे। 1990 से 2005 तक यह लोग सत्ता में थे तो पशुओं का चारा डकार गए थे, इस बार आएंगे तो राशन डकार जाएंगे। इन्हें दोबारा अवसर नहीं देना है।

फिर से जंगलराज लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नरपतगंज में कहा कि बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है। पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करना चाहते हैं। जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी बिहार को कांग्रेस-राजद की जोड़ी ने निरक्षरता और अराजकता की तरफ धकेल दिया। इस पवित्र भूमि को जातीय विभाजन और माफियागीरी से कलंकित किया। इनकी करनी से बिहार बीमारू बन गया। यह अपराध करने वालों ने बिहार को सबसे नीचे पायदान पर धकेला था, लेकिन 2005 में बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी तो फिर आज यहां का नौजवान आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, स्टार्टअप, उद्यमी समेत जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नया करके देश व दुनिया के लिए मॉडल खड़ा कर रहा है। बिहार जबसे कांग्रेस-राजद के दौर से बाहर आया है, तब से ही विकास की राह खुली है। जो लोग कभी जाति को जाति से लड़ाने और खानदानी माफिया को संरक्षण देने में लगे रहे, वे अब फिर से वही हालात पैदा करना चाहते हैं।

कांग्रेस व राजद के पाप के कारण लोग बिहार को जंगलराज के रूप में जानने लग गए थेः योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने छातापुर में कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव किया। नागरिकों व गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार के खजाने में लूट मच गई थी। बड़ी-बड़ी घोषणाओं के साथ राजद व कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ धोखा देने आया है। सीएम ने बिहारवासियों से कहा कि जो आपकी जमीन हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे। बिहार का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन कांग्रेस व राजद के पाप के कारण लोग बिहार को जंगलराज के रूप में जानने लग गए थे। यह खानदानी लुटेरे झूठा आश्वासन देने आए हैं। यह खानदानी माफिया का समर्थन कर रहे हैं। खानदानी माफिया को सत्ता में लाकर बिहार में फिर से जंगलराज नहीं लाने देना है। राजद के समय बिहार में 30 हजार से अधिक अपहरण हुए। व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बेटी, बच्चे कोई भी सुरक्षित नहीं था। इन लोगों ने जंगलराज लाकर एक परिवार की बपौती बनाकर लूट-खसोट किया था। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत, संतों व आम जनमानस का अपमान भी किया।

मधुबनी को नहीं बनने देना है घुसपैठियों का लॉन्चिंग पैड

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस और राजद बिहार में फिर जंगलराज लाना चाहते हैं। इस खतरे को रोकने के लिए एनडीए ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि मधुबनी संवेदनशील जिला है, यहां पर घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है। बहन, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर जो सेंध लगाई गई, गठबंधन उसका दोषी है। सभा में योगी ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का भी हवाला दिया। उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, विद्वान साहित्यकारों और स्थानीय परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सबका सम्मान एनडीए ही कर रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां माफिया पर बुलडोजर चलाकर हड्डी पसली एक कर दी जाती है। माफिया द्वारा कब्जा की गई जमीन पर गरीबों के लिए हवेलियां बनाई जा रही हैं। यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, वहां सब चंगा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी, इसलिए एक बार फिर एनडीए को फिर मौका देना आवश्यक है।

Tags: Bihar electioncm yogi
Previous Post

PM मोदी ने उत्तराखंड की उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया

Next Post

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी : सीएम योगी

21/01/2021
Chang'e-6

चंद्रमा की सतह पर उतरा चीन का चांग-6, जांच के लिए मिट्टी इकट्ठा करेगा

02/06/2024
Nivesh Mitra

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई रफ्तार देगा ‘निवेश मित्र 3.0’

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version