• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी : सीएम योगी

Desk by Desk
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 22 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जायेगी और अगले तीन दिन में राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध हो जाएंगी, इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। श्री योगी ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण के तहत हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में वैक्सीनेट किए गए हेल्थ वर्कर्स को, निर्धारित समय अवधि के क्रम में, 15 फरवरी से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाएगा।

नोएडा : कैलाश अस्पताल में बम की सूचना, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची

इस मौके पर श्री योगी को अवगत कराया गया कि आगामी सप्ताह बृहस्पतिवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए 1477 बूथ स्थापित किए जाएंगे। आगामी सप्ताह तक 26,667 हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न कर लिया जाएगा। वर्तमान में 10.50 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। आगामी 03 दिन में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ- रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiयूपी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू
Previous Post

यूपी विधान परिषद चुनाव : भाजपा के 10 व सपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

यूपी में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, प्रत्येक स्तर पर बरतें पूरी सतर्कता : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

यूपी में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, प्रत्येक स्तर पर बरतें पूरी सतर्कता : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

सीएम येदियुरप्पा

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के बाद अब उनकी बेटी भी करोना पॉज़िटिव

03/08/2020
Bread Ghevar

फटाफट तैयार हो जाएगा ब्रेड घेवर, जो भी खाएगा वो इसकी तारीफ किए बगैर रह नहीं पाएगा

03/06/2026
jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर को जेड श्रेणी की सुरक्षा

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version