• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं, प्रत्येक स्तर पर बरतें पूरी सतर्कता : सीएम योगी

Desk by Desk
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इससे बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने की जरुरत है।

यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है, लेकिन संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के बेहतर परिणाम मिले हैं। समस्त सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। आईसीयू, सुदृढ़ टेस्टिंग व्यवस्था, वेन्टीलेटर सहित विभिन्न मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में उपयोगी भूमिका निभाई है।

यूपी विधान परिषद चुनाव : भाजपा के 10 व सपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए श्री योगी ने कहा कि आगे भी कोरोना टेस्टिंग पर पूरा फोकस रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित हो। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस कार्य में लगातार सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में आवश्यक औषधियों, बैकअप सहित ऑक्सीजन एवं मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सक्रियता से संचालित किया जाए। जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक आहूत कर जनपद में संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में आमजन को निरन्तर जागरूक किए जाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ,अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogicovid infectionकोविड संक्रमण
Previous Post

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी : सीएम योगी

Next Post

लखनऊ जर्नलिस्टस एसोसिएशन ने कंबल वितरण व तहरी भोज का किया आयोजन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
लखनऊ जर्नलिस्टस एसोसिएशन Lucknow Journalists Association

लखनऊ जर्नलिस्टस एसोसिएशन ने कंबल वितरण व तहरी भोज का किया आयोजन

यह भी पढ़ें

Before getting wet in the rain, definitely read the news to protect your hair

बारिश में भीगने से पहले अपने बालों की सुरक्षा के लिए जरूर पढ़ ले खबर

25/08/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने मऊ के स्थानीय निवासियों की 30 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा

30/11/2022
Sushant's dance in the field

सुशांत ने भांजी के साथ इस गाने पर किया था जमकर डांस, अब हो रहा वायरल

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version