• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी कैबिनेट में ‘देवभूमि परिवार योजना’ को हरी झंडी, जाने इसके फायदे

Writer D by Writer D
13/11/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। धामी सरकार (Dhami Government) ने प्रदेश में रहने वाले सभी परिवारों को एक पहचान के दायरे में लाने के लिए देवभूमि परिवार योजना (Devbhoomi Parivar Yojana) शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के हर परिवार को एक यूनिक पहचान प्रदान करना है। साथ ही योजनाओं को सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

देवभूमि परिवार योजना (Devbhoomi Parivar Yojana) के तहत उत्तराखंड में रहने वाले हर परिवार को एक यूनिक फैमिली आईडी प्रदान की जाएगी। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ब्योरा जैसे- नाम, आयु, पता, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज होगी। यह डेटा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

फैमिली डेटाबेस तैयार किया जाएगा

इस प्रणाली से हर परिवार का एक पूरा फैमिली डेटाबेस तैयार किया जाएगा। यूनिक पहचान संख्या के माध्यम से परिवार आसानी से यह जान सकेंगे कि वे किन योजनाओं के पात्र हैं, किन योजनाओं का लाभ वे पहले ही प्राप्त कर चुके हैं, और कौन-सी नई योजनाएं उनके लिए उपलब्ध हैं।

इस योजना (Devbhoomi Parivar Yojana) से सरकारी योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। मध्यस्थों की भूमिका घटेगी और लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, इससे सरकार को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किन क्षेत्रों या वर्गों को अभी भी योजनाओं के लाभ की आवश्यकता है।

योजना से फायदा

अधिकारियों के मुताबिक, देवभूमि परिवार योजना (Devbhoomi Parivar Yojana) सिर्फ कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि राज्य के डेमोग्राफिक चेंज को संतुलन को बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल के वर्षों में राज्य में बाहरी आबादी के बसने और संसाधनों के असमान वितरण को लेकर चिंता जताई गई है। इस योजना के तहत बने डाटाबेस से सरकार को राज्य में रहने वाले हर परिवार का सटीक आंकड़ा मिलेगा और पात्र लोगों को सीधा फायदा मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान देवभूमि के रूप में पूरे देश में जानी जाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का सांस्कृतिक स्वरूप सुरक्षित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

Next Post

भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

26/10/2026
उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
CM Dhami

भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated PepsiCo Planet

यूपी में अपराध कम हो गए, कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो है: सीएम योगी

08/04/2023
Suicide

पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

14/01/2023
Bihar Teacher

UP TGT-PGT पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, नोटिफिकेशन जारी

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version