• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

Writer D by Writer D
13/11/2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Yogi model makes a grand entry at IITF

Yogi model makes a grand entry at IITF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की ‘लोकल टू ग्लोबल’ आर्थिक रणनीति तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। कभी गलियों तक सीमित रहने वाली बरेली की जरी-जरदोजी की सुनहरी कढ़ाई अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है। दिल्ली में होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तर प्रदेश का झंडा गर्व से लहराएगा और इसी मंच पर बरेली की जरी-जरदोजी पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करेगी। सुनहरी कढ़ाई करने वाले बरेली के हुनरमंद कारीगरों की कला को यूरोप और अरब देशों के बाजारों में खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि बरेली से 40 देशों को जरी-जरदोजी उत्पादों का निर्यात किया जाता है।

योगी सरकार का विजन: ‘लोकल टू ग्लोबल’ की सफल उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाने, कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने और निवेश को बढ़ाने के लिए ओडीओपी की शुरुआत की थी। बरेली की जरी-जरदोजी को इस योजना में शामिल किए जाने के बाद ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात-तीनों ही क्षेत्रों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है।

औद्योगिक उपायुक्त विकास यादव ने इस विषय में बताया कि आज बरेली का हुनर ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और खाड़ी देशों के बाजारों में अपनी जगह बना चुका है। लेदर जैकेट, बैग, क्लच, दुपट्टों और पार्टी वियर गाउन्स पर जरी–जरदोजी की कढ़ाई विदेशी ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

आईआईटीएफ दिल्ली में लगेंगे आकर्षक स्टॉल

योगी सरकार के प्रोत्साहन और ओडीओपी के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बाद बरेली के प्रमुख उद्यमी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बरेली मंडल से नवाब जरी आर्ट, रश्मि जरी आर्ट, सनम जरी आर्ट, शिखा एंटरप्राइजेज, कमल ट्रेडर्स (शालू सक्सेना), अमन अटायर प्राइवेट लिमिटेड (आतिफ खान), एमए इंटरनेशनल, कादरी एंड संस, साकिब जरी आर्ट, कुमकुम जरी-जरदोजी समेत इन सभी उद्यमियों ने अपने उत्पादों को ग्लोबल डिमांड के अनुसार तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि इस वर्ष निर्यात के नए करार होंगे और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बरेली की पहचान और मजबूत होगी।

Tags: (IITF)
Previous Post

चिकित्सा सुविधाओं को करेगा सुदृढ़ करने हेतु चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री

Next Post

जनजातीय गौरव को नई पहचान, योगी सरकार ने बदली वंचित समाज की तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Moving car turns into a fireball
उत्तर प्रदेश

चलते-चलते आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे युवक की जिंदा जलकर मौत

07/08/2026
Yukesh Singh
Main Slider

उमाशंकर सिंह के बाद बेटे प्रिंस सिंह पर टिकी निगाहें, मायावती के बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : CM याेगी

07/08/2026
Next Post
Tribals

जनजातीय गौरव को नई पहचान, योगी सरकार ने बदली वंचित समाज की तस्वीर

यह भी पढ़ें

Bomb Threat

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
CM Bhajanlal Sharma congratulated Om Birla

ओम बिरला का पुनः लोकसभाध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री भजनलाल

26/06/2024
42 Indian Umrah pilgrims die in accident

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version