• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी फेल… RJD की हार पर तेज प्रताप ने कसा तंज

Writer D by Writer D
14/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की शर्मनाक हार से जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) काफी खुश हैं । हालांकि, वह भी महुआ सीट से चुनाव हार गए हैं लेकिन वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदर्शन पर तंज कस रहे हैं । JJD के फेसबुक पेज पर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है । हम हारकर भी जीत गए हैं क्योंकि बिहार ने साफ़ मैसेज दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं बल्कि सुशासन और शिक्षा की होगी ।’

यह जयचंदों की हार है

आरजेडी की शर्मनाक हार पर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने तंज कसते हुए कहा, ‘यह जयचंदों की हार है, हमने पहले ही कहा था कि इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी और आज कहना ही क्या, यह साफ दिख गया! मैं हारकर भी जीता हूं, क्योंकि जनता का प्यार, भरोसा और आशीर्वाद मेरे साथ है लेकिन सच कड़वा है । इन जयचंदों ने RJD को अंदर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया, इसीलिए आज तेजस्वी फेल हुए ।’

जनता मां-बाप है, जनता का फ़ैसला सिर-माथे पर

JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने कहा, ‘जो लोग अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर में आग लगाते हैं । इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा । मैं बार-बार कहता हूं… जनता मां-बाप है, जनता का फ़ैसला सिर-माथे पर है और आज भी उसी भावना से मैं आपके फ़ैसले को मानता हूं । हार और जीत अलग-अलग चीज़ें हैं लेकिन पक्का इरादा और कोशिश ही असली जीत है । मैं महुआ की जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करता रहूंगा । चाहे मैं MLA बनूं या न बनूं मेरे दरवाज़े जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे ।’

बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी

एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने कहा, ‘बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है । हम इसका सम्मान करते हैं और हर कदम पर जनता के हित में क्रिएटिव भूमिका निभाएंगे । यह जीत हमारे सफल प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मज़बूत नेता नरेंद्र मोदी जी की पर्सनैलिटी और उनकी जादुई लीडरशिप का कमाल है । जनता ने नीतीश कुमार के सुशासन को खुले दिल से स्वीकार किया है । बिहार की यह ऐतिहासिक जीत BJP, भारत के गृह मंत्री और BJP के चाणक्य अमित शाह जी, और BJP बिहार के इंचार्ज मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है ।’

इस जीत का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने कहा, ‘इस जीत का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है । NDA गठबंधन की सभी पांच पार्टियां – ‘पांच पांडव’ एक होकर लड़े, और जनता ने इस एकता को अपना भरोसा और पूरा सपोर्ट देकर जीत की ताकत में बदल दिया । यह जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है । मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृ शक्ति और आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं । आपने मुझे बहुत प्यार दिया और यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है । जनता की आवाज़ बनकर हम और मज़बूत होकर वापस आएंगे ।’

Tags: tej pratap
Previous Post

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की होगी भर्ती, तीन दिसंबर तक किए जाएंगे आवेदन

Next Post

विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा विकसित भारत का सारथी

Writer D

Writer D

Related Posts

Signature
Main Slider

सिग्नेचर से मिल सकती है आर्थिक तंगी से मुक्ति, जानें कैसे

05/07/2026
Toothbrush
Main Slider

इतने दिन इस्तेमाल करें अपना टूथब्रश, दांतों में नहीं होंगी कई दिक्कतें

05/07/2026
उत्तराखंड

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’

04/07/2026
Dehradun gets the gift of 51 development schemes
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

04/07/2026
CM Dhami launched 'Kaushal Jyoti Yojana' in Graphic Era
Main Slider

ग्राफिक एरा में धामी ने शुरू की ‘कौशल ज्योति योजना’, बोले- युवा ही तय करेंगे उत्तराखंड का भविष्य

04/07/2026
Next Post
Farmers laud Uttar Pradesh Food Processing Policy 2023

विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा विकसित भारत का सारथी

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

रक्षामंत्री भी यूपी के कानून व्यवस्था के हुए मुरीद, बोले- 63 अपराधी मारे गए, शतक भी जल्द होगी पूरी

18/03/2023
Anupama

‘Anupama’ से छिन गया नंबर वन का ताज, जानें कौन बना विजेता

18/01/2023
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 को जीरो फायर इंसिडेंट जोन बनाने के लिए योगी सरकार की व्यापक तैयारी

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version