• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

34 साल की उम्र में फेमस सिंगर ने कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम

Writer D by Writer D
18/11/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Humane Sagar

Humane Sagar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महज 34 साल की उम्र में फेमस सिंगर दुनिया को अलविदा कहकर चला जाएगा। रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ ओडिशा 2’ जीत चुके ह्यूमन सागर (Humane Sagar) का ओलीवुड सिनेमा में अहम योगदान रहा है। पर अब वो हमारे बीच नहीं रहे। ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिस खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सिंगर को 14 नवंबर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, पर 17 नवंबर (सोमवार) की शाम उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई। आखिर उनकी मौत कैसे हुई है? जिसके बाद सिंगर की मां ने उनके ही मैनेजर पर गंभीर आरोप लगा दिए।

14 नवंबर को गंभीर हालत में ह्यूमन सागर (Humane Sagar) को AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था। करीब 1.10 बजे दोपहर को वो हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज शुरू कर दिया था। वो लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में ही थे, पर तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 17 नवंबर रात 9:08 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर की 2017 में श्रिया मिश्रा से शादी हुई थी। वहीं दोनों की एक बेटी भी है।

ह्यूमन सागर (Humane Sagar) ने अपने करियर में कई गाने गाए हैं, साथ ही अपने सुरों से लोगों के दिलों को छुआ। लेकिन अब यह आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। डॉक्टर्स के मुताबिक, ह्यूमन सागर की मौत की वजह मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम बताई गई है। पिछले 14 नवंबर से ही वो AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एडमिट करवाया गया था। जब इलाज के दौरान उनकी रिपोर्ट्स सामने आई, तो पता लगा कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। वो एक्यूट ऑन क्रोनिक लिवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी, बाइलेटरल न्यूमोनिया जैसे हालात से जूझ रहे थे। हालांकि, इसके बाद उनकी तबीयत काफी तेजी से बिगड़ती ही चली गई।

तबीयत बिगड़ने के बाद जब उनकी हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई। तो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने जल्द ठीक होने की कामना की थी। साथ ही लिखा था कि पूरा राज्य उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहा है। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, वो सबको छोड़कर चले गए।

Tags: Humane Sagar
Previous Post

उमर अंसारी ने गुपचुप किया निकाह, पिता मुख्तार की तस्वीर देख हुए भावुक

Next Post

पुलिस से जुड़े मामलों में करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at Ramgarh steel plant
Main Slider

रामगढ़ स्टील प्लांट में आग का तांडव, 3 इंजीनियरों की मौत

22/08/2026
chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Next Post
CM Yogi

पुलिस से जुड़े मामलों में करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणी पर मायावती का वार, बोली- माफी मांगे कांग्रेस के आलाकमान

19/10/2020

ब्रेकअप के बाद भी लोग एक ही प्रकार के व्यक्ति से बार-बार प्यार करते हैं !

05/01/2022

मानव तस्करों पर कसा ATS का शिकंजा, इस्माइल को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version