• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के हित में हर आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा : ए के शर्मा

Writer D by Writer D
18/11/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा दोहरीघाट में सरयू नदी से गोठां ग्राम तक बनाई गई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह सड़क कुल 5.3 किलोमीटर लंबी है और इसके उन्नयन पर 5.71 करोड़ रुपए की लागत आई है।सड़क के सुदृढ़ीकरण से इस क्षेत्र के लोगों को सुगम, सुरक्षित और तेज़ आवागमन की सुविधा मिलेगी।

दोहरीघाट कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज और रोजमर्रा के यात्रियों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्नत सड़क से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया।लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में विकास के जो भी कार्य आवश्यक होंगे, उन्हें हर हाल में कराया जाएगा।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर परिवहन व्यवस्था से व्यापार बढ़ता है, छात्रों को शिक्षा संस्थानों तक जाने में आसानी होती है और लोगों की दैनिक जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव आता है।श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि रखी जाए और निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे हों।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुँचे, यही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की समस्या हो या जनता की भलाई के लिए कोई भी कार्य करने योग्य हो, आप हमें अवगत कराते रहिए। हम जन सेवा के लिए निकले हैं और जन सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी,अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, न लॉगिन और न ही पोस्ट कर पा रहे यूजर्स

Next Post

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Corona vaccination in UP's jails

यूपी के जेलों में कोरोना टीकाकरण शुरू, 60 वर्षीय कैदियों को लगाई गई वैक्सीन

24/03/2021
Lightning

ऊर्जा मंत्री के गांव में आकाशीय बिजली का कहर, एक महिला की मौत

05/07/2023
Bus

मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

30/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version