• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कितनी लगानी होगी दौड़

Writer D by Writer D
20/11/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
home guard

Home Guards

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 41,424 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं यूपी होमगार्ड भर्ती में कैसे होगा चयन, कितनी लगानी होगी दौड़ और कितने नंबरों की होगी लिखित परीक्षा।

यूपी होमगार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) में कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता (Physical Efficiency Test) परीक्षा शामिल होगी। इसमें दौड़ और ऊंचाई जैसे मानकों को भी अनिवार्य रखा गया है। आइए पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।

भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और चरणबद्ध बनाया गया है। सबसे पहले उम्मीदवारों को OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक मानक और दौड़ शामिल है। लिखित परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों की अच्छी तैयारी करनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर PST यानी शारीरिक मापदंड परीक्षण होगा, जिसमें ऊंचाई, वजन और सीने का मापन किया जाएगा। इन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी PET यानी दौड़ वाली परीक्षा में शामिल होंगे। अंत में सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट बनाई जाएगी।

शारीरिक मानक और दौड़ के नियम

शारीरिक मापदंडों की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 160 सेमी तय की गई है। वहीं सीना 79-84 सेमी होना चाहिए, जिसमें 5 सेमी फुलाव अनिवार्य है। वजन कम से कम 40 किलो हो। PET में पुरुषों को 4।8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी

वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई 152 सेमी (आरक्षित 147 सेमी) और न्यूनतम वजन 40 किलो तय किया गया है। जबकि महिलाओं को 2।4 किलोमीटर दौड़ 16 मिनट में करनी होगी।

लिखित परीक्षा कितने नंबरों की होगी?

लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सवाल सामान्य ज्ञान आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 25 अंक अनिवार्य हैं। लिखित परीक्षा के बाद ही आगे की प्रक्रियाएं शुरू होंगी।

Tags: Home Guard Recruitment
Previous Post

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी इतराई

Next Post

कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और ग्रेनेड का लिवर बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
Next Post
Kashmir Times

कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और ग्रेनेड का लिवर बरामद

यह भी पढ़ें

Hukkabar

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, आठ गिरफ्तार

03/06/2022
shot

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Heavy Rain

अगले 4 दिन में बारिश से सराबोर होगा यूपी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

07/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version