• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब एक ही फोन में चलेंगे WhatsApp के कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

Desk by Desk
20/11/2025
in Tech/Gadgets
0
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब एक ही फोन में चलेंगे कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. व्हाट्सएप में जल्द ऐसा फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से आप एक ही व्हाट्सएप ऐप में कई अकाउंट को इस्तेमाल कर सकेंगे. व्हाट्सएप आखिरकार वह फीचर टेस्ट कर रहा है जिसका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे. नए फीचर्स के तहत यूजर एक ही फोन पर कई WhatsApp अकाउंट के बीच तुरंत स्विच कर पाएंगे. अभी तक यह सुविधा सिर्फ बिजनेस ऐप के जरिए ही मिलती थी. फीचर अभी सीमित बीटा टेस्टर्स के पास है और रोलआउट टाइमलाइन साफ नहीं है, लेकिन इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

WhatsApp में मिला नया Switch Accounts फीचर

iOS 25.19.20.74 बीटा टेस्ट में कुछ यूजर्स को WhatsApp सेटिंग्स में “Switch Accounts” नाम का एक नया विकल्प दिखा है. यह फीचर सभी लिंक्ड प्रोफाइल को एक स्क्रीन पर दिखाता है, जहां से यूजर तुरंत दूसरे अकाउंट में शिफ्ट हो सकता है. अब तक ऐसा नेटिव फीचर WhatsApp में मौजूद नहीं था और यूजर्स को बार-बार लॉगइन-लॉगआउट करना पड़ता था. शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि फीचर अभी बहुत सीमित बीटा टेस्टिंग में है.

क्यों है ये फीचर हाई-डिमांड में

भारत सहित कई देशों में लोग एक ही फोन पर दो WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करते हैं. कभी फोन परिवार में शेयर होता है, तो कभी लोग पर्सनल और फ्रेंड्स ग्रुप के लिए अलग-अलग अकाउंट बनाते हैं. अलग आइकन्स, प्राइवेसी सेटिंग्स और चैट पैटर्न होने से यूजर्स अलग प्रोफाइल में अलग तरह की जरूरतें रखते हैं. इस वजह से मल्टी-अकाउंट सपोर्ट को लंबे समय से सबसे जरूरतमंद फीचर माना जाता रहा है.

Android तक कब पहुंचेगा यह फीचर

अभी यह फीचर सिर्फ iOS बीटा में दिखा है, लेकिन WhatsApp का Android सपोर्ट हमेशा से तेज माना जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेस्टिंग सफल होने पर यह Android के बीटा यूजर्स तक भी जल्द पहुंच जाएगा. WhatsApp की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए पब्लिक रोलआउट में समय लग सकता है. फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग फेज में माना जा रहा है.

Tags: whatsapp
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

Next Post

नई Seltos के 5 धमाकेदार फीचर्स, इसके आगे Creta भी पानी भरेगी

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
नई Seltos के 5 धमाकेदार फीचर्स, इसके आगे Creta हो जाएगी फीकी

नई Seltos के 5 धमाकेदार फीचर्स, इसके आगे Creta भी पानी भरेगी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित

27/09/2020
No spitting

‘थूकना मना है’ अभियान के तहत 62 लोगों को दिया ‘मिस्टर पीकू’ का खिताब, वसूला जुर्माना

24/02/2023

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा समेत तीन लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version