• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

Writer D by Writer D
20/11/2025
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस 2025 (Tribal Cultural Heritage) के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सांस्कृतिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में जनजातीय समाज की विविध परंपराओं, जीवन-पद्धति, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्थाओं को केंद्र में रखते हुए अत्यंत विस्तृत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें जनजातीय समुदाय की जीवनशैली से लेकर धार्मिक परंपराओं तक का व्यापक चित्रण देखने को मिला।

स्थल पर लगे स्टॉलों में जनजातीय कला, आभूषण, वस्त्र, जड़ी-बूटियाँ, वाद्ययंत्र, कंदमूल, व्यंजन और पारंपरिक आवास मॉडल शामिल थे। राष्ट्रपति मुर्मु (Draupadi Murmu) ने प्रदर्शनी का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया और विभिन्न समूहों द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक तत्वों की विशिष्टताओं को जाना। जनजातीय समाज की सादगी और प्रकृति-आधारित जीवनशैली को दर्शाने वाली सामग्री प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आगंतुकों की उत्सुकता का केंद्र रही।

कार्यक्रम में बनाए गए पारंपरिक अखरा स्थल और देवगुड़ी के मॉडल ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। अखरा को जनजातीय समाज में सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मुख्य मंच माना जाता है, जहाँ करमा, महादेव बायर, जीवतिया, तीज पर्व, सोहराई, दसेरा और फगवा जैसे पर्वों में सामूहिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए जाते हैं। वहीं देवगुड़ी जनजातीय ग्रामों का धार्मिक केंद्र है, जिसे विभिन्न अंचलों में देवाला, मंदर, सरना आदि नामों से पुकारा जाता है। राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) ने यहां स्थापित देव प्रतिमाओं के समक्ष पारंपरिक रूप से आराधना भी की। जनजातीय कलाकारों द्वारा माँदर, ढोल, झांझ, मंजीरा, तंबूरा और बांसुरी की थाप पर प्रस्तुत नृत्य ने पूरे वातावरण को जीवंत कर दिया।

प्रदर्शनी में दिखाया गया जनजातीय आवास मॉडल मिट्टी और लकड़ी से निर्मित पारंपरिक घरों की संरचना को दर्शाता था—खपरैल की ढालदार छत, परछी (बरामदा), एक या दो कमरे और घरेलू उपयोग की पारंपरिक वस्तुएँ जैसे ढेकी, सील-बट्टा और जांता। इन मॉडलों ने दिखाया कि किस प्रकार जनजातीय समाज प्रकृति के अनुकूल सामंजस्यपूर्ण आवास बनाता है, जिसमें उपयोग होने वाली सामग्रियाँ सहज रूप से उपलब्ध होती हैं।

प्रदर्शनी में पारंपरिक आभूषणों का बड़ा संग्रह भी रखा गया था। गिलट, चांदी, तांबा और सोने से निर्मित हसुली, बहुटा, ऐंठी, चंदवा, पैरी, बिछिया, ठोठा और छुछिया जैसे आभूषणों को जनजातीय महिलाएँ विशेष अवसरों पर धारण करती हैं। कलिंदर राम ने राष्ट्रपति को पैरी और गमछा भेंट किया, जिसे उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया।

कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय द्वारा उपयोग की जाने वाली जड़ी-बूटियों का विशेष खंड भी लगाया गया था। अश्वगंधा, कुलंजन, मुलेठी, सफेद मूसली, गिलोय, लाल झीमटी, गोखरू, अर्जुन छाल और अनेक जड़ी-बूटियाँ उपलब्ध थीं, जिनका उपयोग जनजातीय वैद्य, बैगा, गुनिया और उपचारकर्ता वर्षों से करते आए हैं। यह प्रदर्शनी जनजातीय समाज की पारंपरिक चिकित्सकीय ज्ञान-परंपरा का सशक्त परिचय थी।

साथ ही जनजातीय भोजन परंपरा को दर्शाने वाले व्यंजनों की विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई। जंगलों से प्राप्त कंदमूल, फल-फूल, स्थानीय अनाज और देसी मसालों से बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद आगंतुकों ने भी जाना। कांदा-पीठारू, नकवा कांदा, डांग कांदा, सखईन कांदा जैसे कंदमूलों के साथ रोटी, चटनी, कोहरी, लड्डू आदि व्यंजनों ने जनजातीय पाक-कला की सरलता और पौष्टिकता को प्रदर्शित किया।

Tags: Draupadi Murmu
Previous Post

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

Next Post

अब एक ही फोन में चलेंगे WhatsApp के कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Next Post
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब एक ही फोन में चलेंगे कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

अब एक ही फोन में चलेंगे WhatsApp के कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

यह भी पढ़ें

बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

29/01/2022
Himani Narwal

कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या से सनसनी, इस हाल में मिली थी हिमानी की लाश

02/03/2025
whatsapp

इस तरह पता करें कि किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है…

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version