• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण

Writer D by Writer D
25/11/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
PM Modi hoisted the religious flag at the Ram temple.

PM Modi hoisted the religious flag at the Ram temple.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने राम मंदिर (PM Modi ) के शिखर पर ध्वजारोहण कर दिया। अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी।

इस मौके पर पीएम मोदी ( PM Modi)के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) भी मौजूद रहे। राम मंदिर के शिखर पर फहरा रहा ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा, समकोण त्रिभुजाकार है। इस पर एक उज्ज्वल सूर्य की छवि है, जो भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक है, साथ ही कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ इस पर ‘ओम’ अंकित है।

यज्ञकुंडों से उठती आहुतियों की सुगंध और नगाड़ों की गूँज ने समारोह को भव्यता प्रदान की। पीएम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सनातन परंपरा की अखंडता, आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का संदेश दिया। राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज लहराने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर की पहली मंजिल पर नवनिर्मित राम दरबार में पूजा-अर्चना की। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना नहीं हुई थी। राम दरबार का कार्य हाल ही में पूर्ण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने सर संघचालक मोहन भागवत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के दरबार में शीश नवाया। दर्शन के बाद पूजा अर्चना की। सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर देश-दुनिया से आए संत-महंत, विशिष्ट अतिथि और हज़ारों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच राम नगरी उत्सव के रंग में डूबी रही।

मंदिर परिसर से लेकर सरयू तट तक हर ओर दीप, पुष्प और रंगोलियों से सजा माहौल इस ऐतिहासिक उत्सव का साक्षात अनुभव करा रहा था। चार से पांच मिनट के संक्षिप्त ध्वजारोहण अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर ध्वज फहराया। सात हजार अतिथि समारोह के साक्षी बने।

Tags: pm modi
Previous Post

अयोध्या में पूजा कर रहे PM मोदी, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

Next Post

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
Next Post
Hoisting of Dharmadhwaj in Ayodhya

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर

यह भी पढ़ें

Brij Bhushan Singh

बृजभूषण पर आरोप लगाने वाली नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने कही ये बड़ी बात

07/06/2023

‘मैं ही चेहरा’ बयान से प्रियंका गांधी का यू टर्न, बोलीं- वो तो मैंने….

22/01/2022
PM Modi in Mirjapur

मेरा बचपन कप प्लेट धोते धोते बीता : मोदी

26/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version