• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये SUV बनी भारत की नई बेस्टसेलर कार, हर महीने हजारों ग्राहक कर रहे बुक

Desk by Desk
29/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
ना नेक्सन, ना पंच, ना ब्रेजा: ये SUV बनी भारत की नई बेस्टसेलर कार,  हर महीने हजारों ग्राहक कर रहे बुक
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्केट में अगर किसी एक मॉडल ने लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी है, तो वो है हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) . साल 2025 के पहले दस महीनों में ही क्रेटा की लोकप्रियता नए रिकॉर्ड बना चुकी है. जनवरी से अक्तूबर 2025 के बीच इस एसयूवी को 1.70 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा. ये आंकड़ा अपने सेगमेंट की किसी भी दूसरी एसयूवी की तुलना में काफी बड़ा है.

क्रेटा (Hyundai Creta) का मुकाबला आमतौर पर टाटा नेक्सन, मारुति ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस और टाटा पंच जैसे लोकप्रिय मॉडलों से होता है, लेकिन सेल के मामले में क्रेटा लगातार आगे रहती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरुम कीमत 10.73 लाख रुपए है, जो की ग्राहकों के लिए इसे एक शानदार ऑप्शन बनाती है.

2025 की मंथली सेल्स का प्रदर्शन

साल 2025 में क्रेटा की महीने-दर-महीने सेल लगातार मजबूत रही. जनवरी में 18,522 यूनिट बिकीं, फरवरी में 16,317, मार्च में 18,059, अप्रैल में 17,016, मई में 14,860, जून में 15,786, जुलाई में 16,898, अगस्त में 15,924, सितंबर में 18,861 और अक्टूबर में 18,381 यूनिट्स बिकीं. कुल मिलाकर 10 महीनों में इसे सेल 1,70,624 यूनिट तक पहुंची. यानी करीब 17,000 यूनिट हर महीने बिक रही हैं. अगर नवंबर और दिसंबर भी अच्छे रहे, तो क्रेटा इस साल 2 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर सकती है.

क्रेटा (Hyundai Creta) कई पावरट्रेन ऑप्शन में आती है, जिनमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल (113 बीएचपी/144 एनएम), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (158 बीएचपी/253 एनएम), और 1.5-लीटर डीज़ल यूनिट (114 बीएचपी/250 एनएम) शामिल हैं. उपलब्ध ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड MT, CVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड AT शामिल हैं.

फीचर्स और खूबियां

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को फीचर्स के मामले में हमेशा से एक मजबूत एसयूवी माना जाता है. इसमें 70 से ज्यादा एडवांस फीचर्स और लेवल-2 ADAS दिया गया है. ये SUV E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) जैसे कई वैरिएंट में उपलब्ध है.बेस E वैरिएंट में भी काफी प्रैक्टिकल फीचर्स मिलते हैं, जैसे—डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, USB पोर्ट, सभी पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और फैब्रिक सीटें. इंटीरियर लेआउट प्रीमियम है और स्पेस भी काफी अच्छा मिलता है.

Tags: auto NewsHyundai Creta
Previous Post

Social Media पर अश्लीलता फैलाना पड़ेगा भारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Next Post

इन सबकॉम्पैक्ट SUVs को मिलने वाला है मेगा अपडेट! ब्रेजा-नेक्सॉन, पंच तक शामिल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
इन सबकॉम्पैक्ट SUVs को मिलने वाला है मेगा अपडेट! ब्रेजा-नेक्सॉन,पंच तक शामिल

इन सबकॉम्पैक्ट SUVs को मिलने वाला है मेगा अपडेट! ब्रेजा-नेक्सॉन, पंच तक शामिल

यह भी पढ़ें

Walmart Vriddhi program to connect MSMEs with global markets

यूपी के एमएसएमई को ग्लोबल मार्केट से जोड़ेगा वालमार्ट वृद्धि कार्यक्रम

08/01/2026
akhilesh yadav

भाजपा को अपना नाम बदलकर  भाझपा  कर लेना चाहिए : अखिलेश

07/02/2022
Sonu Sood, the messiah of the poor, fulfilled his one more promise.

नंगे पाओ ही मुंबई दौड़ा चला आया सोनू सूद का फैन, देख भावुक हुए

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version