• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश के लिए एक व्यापक और प्रेरणादायक विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। प्रदेश में शहरी विकास के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं—चाहे वह मूलभूत सुविधाओं का उन्नयन हो, सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, वायु प्रदूषण में सुधार, स्वच्छता का उत्कृष्ट मॉडल या नगरों की समग्र कार्यक्षमता का विकास।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि “जब 2047 आएगा, उससे पहले ही उत्तर प्रदेश वह मार्ग प्रदर्शित करेगा जो भारत के सपने को साकार कर सकेगा। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित भारत का मजबूत स्तंभ बनाएं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 29 नवम्बर 2025 को नगर विकास विभाग द्वारा निदेशालय नगरीय निकाय, विशाखा सभागार में “Viksit Uttar Pradesh for Viksit Bharat 2047” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा नगरीय विकास रोडमैप तैयार करना है जो 2047 की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़, टिकाऊ, समावेशी और भविष्य उन्मुख हो। इसमें शहरी नियोजन, आवास, अवसंरचना, मास्टर प्लानिंग, सुशासन और तकनीक आधारित प्रशासन को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया, ताकि प्रदेश के नगर राष्ट्रीय विकास दृष्टि से जुड़ते हुए Viksit Bharat में प्रमुख योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी, हरित एवं पर्यावरण-संवेदी अवसंरचना, वॉटर मैनेजमेंट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, किफायती आवास, सुरक्षित परिवहन तथा ई-गवर्नेंस व जनसहभागिता मॉडल जैसे प्रमुख मुद्दों पर विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और अधिकारियों द्वारा विस्तृत चर्चा हुई।इस दौरान प्रदेश के नगरों को आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत संरचना तथा सतत विकास मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाने का रोडमैप भी तैयार किया गया।

कार्यक्रम में मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव  पी गुरु प्रसाद, निदेशक अनुज झा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ व नीति निर्माता मौजूद रहे। महापौर प्रयागराज,विभिन्न नगरों के अध्यक्ष, अर्थशास्त्री, नगर निकायों के अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।

Tags: ak sharma
Previous Post

किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

Next Post

श्रीमद् भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन की कालजयी मार्गदर्शिका है: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
CM Dhami participated in the International Gita Festival

श्रीमद् भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन की कालजयी मार्गदर्शिका है: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

ट्रेडर्स कारोबारी के घर से लाखों के जेवर चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

17/11/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी किया लॉन्च, कहा- अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी

22/10/2023
Jayant Choudhary

जयंत चौधरी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

30/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version