• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, इस दिग्गज प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Writer D by Writer D
30/11/2025
in Main Slider, खेल
0
Andre Russell

Andre Russell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फैसले को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह मैदान पर भले ही विदा हो रहे हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में आंद्रे रसेल को टीम से रिलीज कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा था कि वह ऑक्शन में उतरेंगे। लेकिन उन्होंने अब आईपीएल में ना खेलने का फैसला ले लिया है और कोचिंग स्टाफ में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं…

रसेल (Andre Russell) ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ IPL में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2014 से वह KKR के साथ जुड़े थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर दौरान कुल 140 मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में 2651 रन बनाए, जिसमें औसत 28।20 और स्ट्राइक रेट 174।17 का रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 121 पारियों में 123 विकेट झटके। वहीं, आईपीएल के अपने आखिरी सीजन में उन्होंने 10 पारियों में 167 रन बनाए और 8 विकेट अपने नाम किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Andre Russell🇯🇲 Dre Russ.🏏 (@ar12russell)

रसेल (Andre Russell) ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंन लिखा, ‘मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं। आईपीएल का सफर शानदार रहा। 12 सीज़न की यादें, और केकेआर परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार। मैं अब भी दुनिया भर की बाकी लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा। और सबसे अच्छा हिस्सा? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में एक नई भूमिका में देखेंगे। नया अध्याय। वही ऊर्जा। हमेशा के लिए एक नाइट।‘

2 बार बने चैंपियन

आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अपने करियर के दौरान 2 बार खिताब जीता। वह साल 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे। वहीं, उन्होंने 2015 और 2019 में दो बार आईपीएल एमवीपी अवॉर्ड भी जीता। हालांकि, हाल के सीजन में उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई, जिसके चलते टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

Tags: Andre Russell
Previous Post

योगी सरकार की बिजली बिल राहत योजना से मिलेगी उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत

Next Post

एक दिसंबर से बदल रहे ये नियम, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
rules will change from December 1

एक दिसंबर से बदल रहे ये नियम, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

यह भी पढ़ें

Jharkhand CM appeals to BCCI

झारखंड के मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई से की अपील, रांची में हो धोनी का फेयरवेल मैच

16/08/2020
Periods

अनियमित माहवारी को दूर करने मे कारगर है ये दाल

12/05/2026
Holika Dahan

छोटी होली के दिन भूल कर न करें ये काम, जानें होलिका दहन का मुहूर्त

23/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version