• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 लाख नौकरियां खत्म कर सकता है AI, नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Desk by Desk
01/12/2025
in Tech/Gadgets
0
10 साल में 30 लाख नौकरियां खत्म कर सकता है AI, नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आने वाले दस सालों में करीब 30 लाख लो-स्किल नौकरियां AI और ऑटोमेशन की वजह से खत्म हो सकती हैं. एक नई रिपोर्ट ने यह दावा किया गया है. नेशनल फाउंडेशन फॉर एजुकेशनल रिसर्च (NFER) की यह स्टडी बताती है कि मशीनें खासकर ट्रेड, मशीन ऑपरेशंस और एडमिन जैसे कामों को तेजी से रिप्लेस कर रही हैं. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान 23 लाख नई नौकरियां भी बन सकती हैं, लेकिन वे ज्यादातर हाई-स्किल सेक्टर में होंगी. इसका मतलब है कि कम कौशल वाले लोगों के सामने रोजगार संकट और रिस्किलिंग की बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है.

लो-स्किल नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा

NFER की रिपोर्ट बताती है कि 2035 तक UK में करीब 30 लाख लो-स्किल नौकरियां खत्म हो सकती हैं. इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, वेयरहाउस स्टाफ, कैशियर और कई ट्रेड वर्क जैसे प्लंबिंग, रूफिंग और इलेक्ट्रिकल काम शामिल हैं. इन भूमिकाओं की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये रिपीटेटिव और प्रीडिक्टेबल होती हैं, जिन्हें AI और रोबोटिक सिस्टम आसानी से कर सकते हैं. इस वजह से कम कौशल वाले लोगों पर नौकरी खोने का खतरा सबसे अधिक है.

हाई-स्किल नौकरियों की मांग बढ़ेगी, लेकिन काम का स्वरूप बदलेगा

रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियरिंग, साइंस, और एजुकेशन जैसे हाई-स्किल सेक्टर्स में नौकरियों की मांग बढ़ेगी. इसका कारण यह है कि तकनीक उत्पादकता बढ़ाती है और इन क्षेत्रों में अधिक एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है. हालांकि इन पेशों में भी AI रिसर्च, डॉक्यूमेंट ड्राफ्टिंग और डेटा एनालिसिस जैसे काम संभाल लेगा, जिससे जूनियर लेवल की जरूरत कम हो सकती है. इस बदलाव से साफ है कि AI पूरी तरह रिप्लेस नहीं करेगा, बल्कि काम करने का तरीका बदल देगा.

लाखों लोग होंगे प्रभावित

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि AI को लेकर डर कई बार बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, लेकिन लो-स्किल वर्कर्स के लिए असली चुनौती रिस्किलिंग है. नई बनने वाली नौकरियों में ज्यादातर प्रोफेशनल या एसोसिएट प्रोफेशनल रोल हैं, जिसमें लो-स्किल वर्कर्स आसानी से नहीं पहुंच पाते. हिलरी का कहना है कि नौकरी खोने वाले 10-30 लाख लोगों के लिए नए अवसरों को पाना बेहद मुश्किल होगा. यह अंतर आने वाले सालों में UK लेबर मार्केट के लिए बड़ा दबाव पैदा कर सकता है.

बड़ी कंपनियां पहले ही कटौती शुरू कर चुकी हैं

रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में AI की वजह से कंपनियां नौकरी कटौती कर रही हैं. हाल ही में Clifford Chance ने लंदन में अपनी बिजनेस सर्विसेज टीम से 10% स्टाफ की छंटनी की. PwC ने भी 2021-2026 के बीच 1 लाख भर्तियां करने की योजना वापस ले ली, यह कहते हुए कि AI ने उनकी जरूरतें बदल दी हैं. एपल ने अपनी सेल्स टीम में कुछ भूमिकाएं कम कीं, जबकि Google ने डिजाइन और क्लाउड रिसर्च यूनिट्स से 100 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया. हालांकि NFER का कहना है कि सभी छंटनियों का मुख्य कारण AI नहीं, बल्कि आर्थिक अनिश्चितता भी हो सकती है.

Previous Post

धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

Next Post

2026 में तहलका मचाने आ रहीं मारुति की 3 नई कारें, Creta, Seltos, Punch से होगी टक्कर

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
9 महीनों में धूम मचाने आ रहीं मारुति की 3 नई कारें; Creta, Seltos, Punch से होगी टक्कर

2026 में तहलका मचाने आ रहीं मारुति की 3 नई कारें, Creta, Seltos, Punch से होगी टक्कर

यह भी पढ़ें

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

पत्नी की जलती चिता में कूदा पति

10/04/2022
Hightation wire

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हाइटेंशन तार टूटकर, दो सगे भाई समेत तीन की मौत

02/05/2021

अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में योगी ने एक लाख टेस्ट रोज करने के दिए निर्देश

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version