• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंतेवाड़ा में 37 सक्रिय नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का था इनाम

Writer D by Writer D
30/11/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
37 Naxalites surrender in Dantewada

37 Naxalites surrender in Dantewada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दंतेवाड़ा: जिले में शनिवार को एक बड़े माओवादी नेता के साथ 37 सक्रिय नक्सलियों (Naxalites) ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में 27 इनामी माओवादी भी शामिल हैं। जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी ने जिले में चल रही पुनर्वास योजना ‘पूना मारगेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) से प्रभावित होकर यह कदम उठाया।

दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार ये सभी माओवादियों (Naxalites) ने 30 नवंबर 2025 को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के संकल्प के साथ पुलिस और प्रशासन के सामने हथियार डाले। अधिकारी बताते हैं कि ‘पूना मारगेम’ पहल ने माओवादियों को हिंसा छोड़कर शांति और विकास की राह अपनाने के लिए मजबूत आधार दिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी दी कि इस सफल आत्मसमर्पण अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा, 111वीं और 230वीं सीआरपीएफ वाहिनी, तथा आरएफटी जगदलपुर की टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन एजेंसियों ने महीनों तक निरंतर दबाव, निगरानी और विश्वसनीय इंटेलिजेंस के आधार पर माओवादियों (Naxalites) को सरेंडर के लिए तैयार किया।

नई शुरुआत का अवसर मिला

पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों (Naxalites) को 50 हजार रुपये की तुरंत सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि और सामाजिक पुनर्वास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल उनके जीवन में नई शुरुआत का अवसर प्रदान करती है।

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति का असर लगातार दिख रहा है। पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिले में 165 इनामी माओवादियों समेत 508 से अधिक माओवादी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेताओं से लेकर निचले स्तर के सक्रिय कैडर बड़ी संख्या में संगठन से दूरी बना रहे हैं।

नया जीवन शुरू करने की अपील

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ बस्तर को शांति, सम्मान और समग्र विकास की दिशा में आगे ले जाने वाली एक परिवर्तनकारी पहल बन रही है। उन्होंने अपील की कि जो माओवादी अब भी जंगलों में सक्रिय हैं, वे भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारियों को समझें तथा मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करें।

Tags: Naxalites
Previous Post

माघ मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियो को 15 दिसम्बर तक पूर्ण किया जाये: एके शर्मा

Next Post

Himalayan 450 का स्पेशल मॉडल आया, रैली फीचर्स से ऑफ-रोडिंग हुई और मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
Himalayan 450 का स्पेशल एडिशन आया, रैली फीचर्स से ऑफ-रोडिंग हुई और मजबूत

Himalayan 450 का स्पेशल मॉडल आया, रैली फीचर्स से ऑफ-रोडिंग हुई और मजबूत

यह भी पढ़ें

ठंड में पुरुषों को भी होती है बाल झड़ने की समस्या, ऐसे करें देखभाल

13/12/2021
Norovirus

लखनऊ में HMPV की एंट्री, जांच में पॉजिटिव पाई गई महिला

09/01/2025
CM Yogi

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version