• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IDEA के अध्यक्ष बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, स्टॉकहोम में होगा कार्यक्रम

Writer D by Writer D
02/12/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Gyanesh Kumar

Gyanesh Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल IDEA) की अध्यक्षता करने वाला है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त 03 दिसंबर, 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय IDEA के सदस्य राज्यों की परिषद (Council of Member States) की बैठक में IDEA की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे।

IDEA की स्थापना साल 1995 में की गई थी। भारत इसका संस्थापक सदस्य है। इस इवेंट की अध्यक्षता करना भारत ही नहीं बल्कि भारत के हर मतदाता के लिए गौरव का विषय है। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी बात भी रखेंगे। यह इवेंट इस साल 03 दिसंबर, 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित होने जा रहा है।

ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ग्रहण करेंगे अध्यक्ष का पद

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) 3 दिसंबर, 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में भारत की ओर से इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (इंटरनेशनल IDEA) के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने वाले हैं। इंटरनेशनल IDEA को 2003 से संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रेक्षक (observer) का दर्जा (status) प्राप्त है।

90 करोड़ से ज़्यादा निर्वाचकों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, भारत को वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल IDEA का अध्यक्ष बनने से निर्वाचकीय प्रशासन में अपने अद्वितीय अनुभव का लाभ मिलेगा, जिससे विश्व भर में निर्वाचन प्रबंधन निकायों (EMBs) को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

30 साल पहले हुई थी स्थापना

अंतर्राष्ट्रीय IDEA की स्थापना साल 1995 में की गई थी। एक अंतर-सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संगठन में इस समय 35 सदस्य हैं। इसके साथ ही अमेरिका और जापान इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर हैं। यह संगठन समावेशी, सुदृढ़ और जवाबदेह लोकतंत्रों को बढ़ावा देता है। भारत इसका संस्थापक सदस्य है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में, IDEA और ECI, ECI के तकनीकी और प्रशासनिक नवाचारों और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेज़ीकरण और स्थान प्रचारित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Tags: Gyanesh Kumar
Previous Post

लखपति दीदी योजना से 1.68 लाख महिलाएँ बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

विपक्ष कर रहा भ्रमित… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई संचार साथी ऐप की सच्चाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Jyotiraditya Scindia

विपक्ष कर रहा भ्रमित… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई संचार साथी ऐप की सच्चाई

यह भी पढ़ें

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026

RealMi का नया स्मार्टफोन GT Neo 2 बाजार में उतरने को तैयार

14/10/2021
CM Yogi

यूपी की कानून व्यवस्था बनेगी डबल इंजन सरकार की ताकत

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version