• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम ने ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

Writer D by Writer D
03/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Bansal inspected the green building.

DM Savin Bansal inspected the green building.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने (Savin Bansal) चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेेक्ट पर इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नही होगी। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं, सामग्री, श्रमिकों की संख्या एवं कार्य गति का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने पाया कि कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले 06 माह के भीतर पूरी परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों से वर्तमान में कार्यरत श्रमिकों की संख्या पूछने पर बताया कि वर्तमान में 140 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने लेबर चार्ट के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि 300 लेबर होनी चाहिए जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने लेबर बढाते हुए 3 शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यएशन एंड रिव्यू टेक्नीक) बनाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से लेबर प्लान, मटिरियल प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मटीरियल टैस्टिंग लैब की जानकारी लेने पर मुख्य अभियंता सीपीडब्लूडी ने बताया कि 90 प्रतिशत् टैस्टिंग साईट पर अवस्थित टैस्टिंग लैब से तथा 10 प्रतिशत् बाहर से कराये जाते है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह थर्ड पार्टी गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लि0 कृष्णा चमोला सहित कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक: मुख्यमंत्री

Next Post

Sanchar Saathi App का रिकॉर्ड ब्रेकिंग उछाल, सिर्फ 24 घंटे में डाउनलोड्स 10 गुना बढ़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post
Sanchar Saathi App ने तोड़े रिकॉर्ड! 24 घंटे में 10 गुना हुए डाउनलोड्स

Sanchar Saathi App का रिकॉर्ड ब्रेकिंग उछाल, सिर्फ 24 घंटे में डाउनलोड्स 10 गुना बढ़े

यह भी पढ़ें

EMI

होम लोन से लेकर क्रेडिट कार्ड के बकाए तक ऐसे उठाएं लाभ

05/10/2020
UP Assembly

‘आठ प्रश्न हल करने पर भी हो गया पास…’, विधानसभा में भर्ती प्रकरण में निकला मनमाफिक परिणाम

22/09/2023
MP Shahabuddin

बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन हुए कोरोना पॉजिटिव, DDU में एड्मिट

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version