• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा

Writer D by Writer D
06/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हापुड़
0
Krishi Chaupal

Krishi Chaupal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़: अक्खापुर गांव में शनिवार को ‘कृषि चौपाल’ (Krishi Chaupal) लगी। इसमें लगभग 450 किसानों ने हिस्सा लिया। चौपाल का आयोजन किसानों ने ही किया और इसमें भागीदारी भी किसानों की ही रही। खेतों में बैठकर किसानों ने योगी सरकार के फैसलों की वजह से जीवन में आए बदलावों की कहानी सुनाई। किसानों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की सुरक्षा और अनवरत बिजली आपूर्ति के कारण अन्नदाता की समृद्धि हो रही है। अब फसल चोरी और बिचौलियों का राज समाप्त हो गया। अब हर हाथ को काम और काम को पूरा दाम मिल रहा है। योगी सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में 30 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि भी की है। फसल का उचित दाम और जल्द भुगतान होने पर किसानों ने योगी सरकार के प्रति आभार जताया।

बिजली सुधार से किसानों के जीवन में आया बदलाव

कृषि चौपाल (Krishi Chaupal) में राजेंद्र सिंह व महिपाल सिंह ने ‘किसानों के समृद्धि’ की कहानी सुनाई। कहा कि चीनी मिलों द्वारा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। इस बार तो सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। यह किसानों के लिए बड़ा कदम है। इसके अलावा पिछले आठ-साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश के सभी जनपदों में समान रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। भेदभाव समाप्त हुआ और बिजली सुधार से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया।

कानून का राज और सबको सुरक्षा से आई खुशहाली

किसान दानबीर सिंह व जोगिंदर सिंह ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों ने अपराध छोड़ दिया या प्रदेश से बाहर चले गए। सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इसकी बदौलत हर वर्ग में खुशहाली है। खुशहाल इंसान और किसान, प्रदेश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान दे पा रहा है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।

गरीब किसानों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई योगी सरकार

किसान मनबीर प्रधान ने कहा कि योगी सरकार ने गरीब किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार का यह कदम गन्ना किसानों को समृद्धि की ओर लेकर जा रहा है। अन्नदाता समृद्ध रहेगा तो हर घर में खुशहाली आएगी। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए पूरे हापुड़ की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार।

कृषि चौपाल (Krishi Chaupal) में किसान रमेश सिंह, अमरपाल सिंह, संसारपाल सिंह, सुदेश सिंह, भुजबीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में की 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 360 रुपये से 390 रुपये प्रति क्विंटल किया। इस वृद्धि से गन्ना किसानों को 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हो रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।

रविवार और सोमवार को शामली में लगेगी चौपाल

बागपत और हापुड़ के बाद 7 व 8 दिसंबर को शामली जनपद में ‘कृषि चौपाल’ (Krishi Chaupal) लगेगी। 7 दिसंबर को गेहरनी व 8 दिसंबर को बुच्चाखेड़ी गांव का चयन किया गया है। 10-11 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के यहियापुर व दाहोद गांव में ‘कृषि चौपाल’ लगाई जाएगी। किसानों के हर फीडबैक योगी सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। इसके आधार पर योगी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए और भी नए कार्य व प्रयास करेगी।

Tags: Krishi Chaupal
Previous Post

सांसद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से आयोजित सासंद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज

Next Post

डीएम के निर्देश पर चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

20/05/2026
Gorakhpur's main roads will be brightened with a new glow
Main Slider

नई आभा से निखरेंगे गोरखपुर के मुख्य मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

20/05/2026
Sharad Pawar
Main Slider

देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री… शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ

20/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

उद्देश्य मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करना: केशव मौर्य

20/05/2026
A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.
Main Slider

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

20/05/2026
Next Post
Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

यह भी पढ़ें

Netra Kumbh will be established in MahaKumbh Mela

महाकुम्भ में नेत्र परीक्षण का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 जनवरी को होगा नेत्र कुम्भ का शुभारंभ

27/12/2024
rape

दूल्हे की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या, बैंकट हॉल के बाथरूम में मिला लहूलुहान शव

16/11/2021
Valmiki Jayanti

वाल्मिकि जयंती आज, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

17/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version