• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक फटा अग्निशमन यंत्र, S3 कोच में मची भगदड़

Writer D by Writer D
07/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Fire extinguisher explodes in North East Express train

Fire extinguisher explodes in North East Express train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला रेलवे स्टेशन में हादसा हुआ। यहां शनिवार को एक ट्रेन (North East Express Train) के S3 कोच में लगा अग्निशमन यंत्र अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। घटना के बाद ट्रेन के अंदर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express Train) में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब, ट्रेन टूंडला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी थी। आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी के अनुसार, ट्रेन रुकने के कुछ ही देर बाद S3 कोच में रखे पुराने फायर एक्सटिंग्विशर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि कोच के अंदर बैठे यात्री घबरा गए और कई लोग भागते हुए बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद पूरा कोच धुएं से भर गया, जबकि अग्निशमन यंत्र का निचला हिस्सा अलग होकर नीचे गिर पड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायर एक्सटिंग्विशर काफी पुराना था, और दबाव बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ।

धमाका सुनते ही ट्रेन (North East Express Train) में मौजूद सुरक्षा कर्मी और प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और तुरंत S3 कोच की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि टॉयलेट के पास रखा अग्निशमन यंत्र फट गया था, जिससे धुआं तेजी से फैल गया। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और कोच को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

आरपीएफ ने बताया कि पूरी सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को उसके आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल रेलवे विभाग कारणों की जांच कर रहा है कि आखिर फायर एक्सटिंग्विशर में अचानक इतना दबाव क्यों बना?

Tags: North East Express Train
Previous Post

गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, मालिक सलाखों के पीछे

Next Post

महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

26/06/2026
CM Yogi listened to the problems of 200 people.
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

26/06/2026
champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Next Post
FIR against 2 in woman constable suicide case

महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री

यह भी पढ़ें

coronavirus cases

राजस्थान : संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर पहुंची 98 प्रतिशत से अधिक

24/01/2021
cm yogi

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
World dairy summit

48 साल बाद भारत में World Dairy Summit, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version