Main Sliderक्राइम

गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, मालिक सलाखों के पीछे

गोवा के अर्पोरा इलाके के नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में हुए भीषण आग हादसे में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। शुरुआती जांच के बाद नाइट क्लब के एक मालिक को गिरफ्तार किया गया। जबकि, अब तक इस मामले में कुल 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में कस्टमर्स की सेफ्टी को लेकर क्लब की लापरवाही भी सामने आई है। मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है और मरने वालों में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। कुछ लोग इतनी बुरी तरह जले हैं कि उनकी शिनाख्त करने के लिए DNA सैंपल लिए गए हैं।

गोवा पुलिस ने बताया कि हादसे में हुई लापरवाही को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाइट क्लब (Birch by Romeo Lane) को फिलहाल सील कर दिया गया है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने कहा कि अगर फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया गया था, जिसके वजह से क्लब मालिकों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि फायर सेफ्टी के कई अनिवार्य नियमों का पालन नहीं हुआ। आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन और अलार्म सिस्टम जैसी बेसिक सेफ्टी नॉर्म्स भी संदिग्ध पाए गए हैं। दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग किस वजह से लगी, यह अभी साफ नहीं है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि किचन एरिया या इलेक्ट्रिकल सेक्शन से आग भड़क सकती है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

शनिवार रात हुए इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिसमें 14 कर्मचारियों सहित 4 पर्यटकों की भी जान चली गई है। बाकी के 7 लोगों की पहचान की जानी बाकी है। बता दें कि गोवा का नाइट क्लब Birch by Romeo Lane समुद्र के किनारे पर मौजूद एक फेमस क्लब है। इस हादसे के बाद दूसरे क्लब और कैफों की भी जांच हो सकती है।

Related Articles

Back to top button