• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में लो फ्यूल लेवल होता है खतरनाक, वजह चौंका देगी

Desk by Desk
11/12/2025
in Tech/Gadgets
0
सर्दी में लो फ्यूल लेवल बन सकता है इंजन के लिए खतरा? ये है वजह
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों में अपनी कार या बाइक में कम फ्यूल (Low Fuel) रखना कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है. तापमान गिरते ही वाहन के फ्यूल सिस्टम पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है और कम फ्यूल लेवल इस खतरे को और बढ़ा देता है. ऐसे मौसम में टैंक को लगभग फुल रखना आपकी गाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. चलिए जानते हैं क्यों सर्दियों में लो-फ्यूल लेवल से बचना जरूरी होता है.

कम फ्यूल (Low Fuel) लेवल क्यों है नुकसानदायक?

ठंड के मौसम में वाहन के फ्यूल टैंक के अंदर तापमान तेजी से गिरता है. अगर टैंक में फ्यूल (Low Fuel) कम है तो इसके अंदर नमी (कंडेनसेशन) बनने लगती है. ये नमी धीरे-धीरे पानी की बूंदों में बदल जाती है, जो फ्यूल में मिलकर उसकी क्वालिटी को खराब कर देती है. पानी मिल जाने से इंजन मिसफायर, नॉकिंग या स्टार्टिंग प्रॉब्लम जैसी दिक्कत होने लगती है.

सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये पानी फ्यूल लाइनों में पहुंचकर जमने लगता है. पानी जमते ही फ्यूल लाइन ब्लॉक हो जाती है और कार स्टार्ट ही नहीं होती. खासकर सुबह-सुबह ठंड में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है.

फ्यूल पंप पर भी पड़ता है बुरा असर

फ्यूल पंप को ठंडा रहने के लिए फ्यूल की जरूरत होती है. जब टैंक लगभग खाली हो जाता है, तो पंप लगातार गर्म होने लगता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर फ्यूल पंप खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी मरम्मत काफी महंगी पड़ सकती है.इसलिए सर्दियों में कम फ्यूल (Low Fuel) लेकर गाड़ी चलाना वाहन की उम्र भी कम कर देता है.

इमरजेंसी में काम आता है फुल टैंक

सर्दियों में कई बार ट्रैफिक जाम या खराब मौसम के कारण लोग रास्ते में फंस जाते हैं. ऐसे में फुल टैंक होने पर गाड़ी देर तक चल सकती है और हीटर इस्तेमाल करके आप खुद को गर्म रख सकते हैं. वहीं, कम फ्यूल वाला वाहन ऐसी स्थिति में बड़ी परेशानी बन सकता है.

कुछ अतिरिक्त टिप्स

चाहें तो फ्यूल एडिटिव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो जमने से रोकते हैं.
गाड़ी को रात में खुले में खड़ा करने के बजाय शेड में रखें.
सुबह गाड़ी स्टार्ट करते समय थोड़ी देर वॉर्मअप जरूर दें.

Tags: car tipsLow fuel
Previous Post

जनकल्याणकारी योजनाओं की आसान पहुंच के लिए ‘मेरी योजना’ पुस्तकों के तीन संस्करण जारी: CM

Next Post

₹1 लाख सस्ती हुई ये स्पोर्टी बाइक! मौका हाथ से न जाने दें

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
जल्दी करें, जबरदस्त ऑफर! 3 राइडिंग मोड वाली ये स्पोर्टी बाइक अब ₹1 लाख सस्ती

₹1 लाख सस्ती हुई ये स्पोर्टी बाइक! मौका हाथ से न जाने दें

यह भी पढ़ें

arvind kejriwal

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनहर केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

12/04/2021
Kanya Pujan

इस दिन करें कन्या पूजन, जानें नियम एवं विधि

26/09/2025
Keshav Maurya

2024 में केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: केशव मौर्य

25/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version