• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2026 में Apple की सुनामी! लॉन्च होंगे 12+ प्रोडक्ट्स

Desk by Desk
11/12/2025
in Tech/Gadgets
0
2026 में Apple की धमाकेदार तैयारी, 2-3 या 4 नहीं बल्कि 1 दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट करेगा लॉन्च
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2025 Apple के लिए खास रहा है. इस साल कंपनी ने अपने आईफोन 17 सीरीज में कई बदलाव किए, जिसमें नया iPhone Air लाना भी शामिल है. लेकिन 2026 को लेकर एपल की तैयारी और भी ज्यादा हैं. अगले साल कंपनी 4-5 या 6 नहीं बल्कि 1 दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट लाने वाली है. इस लिस्ट में Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन से लेकर बजट फ्रेंडली iPhone 17e और M5 MacBook Air लैपटॉप तक शामलि हैं.

2026 में लॉन्च होने वाले Apple प्रोडक्ट्स की लिस्ट

iPhone 17e
iPhone Fold
iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro
M5 MacBook Air
नए MacBook Pro (M5 Pro/M5 Max)
A-Series चिप वाला किफायती MacBook
OLED iPad Mini
नया iPad 2026
Mac Mini और Mac Studio अपडेट
Apple AirTag 2
नए एपल डिस्प्ले
iPhone 18 Plus (2027 में संभावित)
iPhone 18 (2027 में संभावित)

iPhone 17e: सस्ता iPhone

Apple साल 2026 की पहली छमाही में iPhone 17e पेश कर सकता है. यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो कम कीमत में iPhone एक्सपीरियंस चाहते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें नया A-सीरीज चिप, बेहतर सेल्फी कैमरा और पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे. Dynamic Island जैसे UI फॉर्मेट भी शामिल हो सकते हैं, जिससे ये बजट सेगमेंट में भी प्रीमियम फिल देगा.

iPhone Fold: साल का सबसे बड़ा धमाका

2026 का सबसे चर्चित डिवाइस Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा. यह फोन 2026 के अंत में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है. डिजाइन किताब की तरह फोल्ड होने वाला बताया जा रहा है, जिसमें एक बड़ा इनर डिस्प्ले और एक बाहरी सेकंडरी स्क्रीन होगी. एपल हिंग की मजबूती और फोल्ड क्रीज कम करने पर भारी काम कर रहा है, जिससे Samsung, Google और OnePlus को सीधा मुकाबला मिलेगा. शुरुआती कीमत काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है.

iPhone 18 Pro सीरीज: AI फीचर्स के साथ नया डिजाइन

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के 2026 के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है. इन फोनों में नए कैमरा मॉड्यूल, फास्ट परफॉर्मेंस चिप और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी दी जा सकती है. Apple 2025 की AI-आधारित Apple Intelligence फीचर्स को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. वहीं सामान्य iPhone 18 और 18 Plus को 2027 तक टालने की चर्चा है, ताकि प्रीमियम मॉडल पर पूरा ध्यान रहे.

M5 MacBook Air और नए MacBooks: सबसे तेज Mac की तैयारी

2026 में MacBook Air को M5 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो वर्तमान M3 और M4 मॉडल से काफी तेज होंगे. Apple MacBook Pro सीरीज में M5 Pro और M5 Max चिप्स का इस्तेमाल भी कर सकता है. A सीरीज चिप वाला एक किफायती MacBook भी तैयार हो सकता है, जो छात्रों और पहली बार Mac खरीदने वालों को आकर्षित करेगा.

बाकी डिवाइस: नए iPad, AirTag 2 और OLED iPad mini भी आएंगे

नई iPad सीरीज में तेज इंटरनल हार्डवेयर मिलने की संभावना है. OLED डिस्प्ले के साथ नया iPad Mini काफी आकर्षक हो सकता है. Mac Mini और Mac Studio को भी नए अपडेट दिए जा सकते हैं. Apple AirTag 2 भी बेहतर ट्रैकिंग रेंज के साथ पेश किया जा सकता है. इसके अलावा नए external displays भी लाइनअप में शामिल हैं.

Tags: AppleiPhone 17eiPhone 18 ProiPhone 18 Pro MaxiPhone FoldM5 MacBook Air
Previous Post

जरूरतमंद के आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post

SUV रैंकिंग में धमाका! पंच–नेक्सॉन ने क्रेटा-स्कॉर्पियो को दी मात

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
ये हैं इंडिया की 10 बेस्ट सेलिंग SUVs, पंच-नेक्सॉन की जोड़ी ने क्रेटा-स्कॉर्पियो को भी पछाड़ा

SUV रैंकिंग में धमाका! पंच–नेक्सॉन ने क्रेटा-स्कॉर्पियो को दी मात

यह भी पढ़ें

चेतन सकारिया बोले- बटलर का विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात

12/05/2022
Sushma Swaraj's husband Swaraj Kaushal passes away

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

04/12/2025
सीएम योगी cm Yogi

बिहार चुनाव : सीएम योगी आज करेंगे चुनावी जनसभाओं को संबोधित

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version