• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह जारी, आध्यात्मिक ऊर्जा और नक्षत्रीय गणित का अद्भुत समन्वय

Writer D by Writer D
11/12/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Basant Panchami

Magh Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ-2025 के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब माघ मेला-2026 (Magh Mela) को भी अभूतपूर्व स्वरूप देने की तैयारी में है । इसी क्रम में माघ मेले के दर्शन तत्व को उद्घाटित करता माघ मेले का प्रतीक चिन्ह जारी हुआ है। मुख्यमंत्री के स्तर से माघ मेले (Magh Mela) का यह लोगो जारी किया गया है।

माघ के माहात्म्य और ज्योतिषीय तत्वों का संयोजन

जारी किए गए लोगो में माघ मास में संगम किनारे जप, तप साधना और कल्पवास की महत्ता के साथ इस अवधि नक्षत्रों की अवस्थिति के आधार पर सप्त ऊर्जा चक्रों को स्थान दिया गया है। लोगो में अक्षय पुण्य का संचय साक्षी अक्षयवट, सूर्य देव और चंद्र देव की 27 नक्षत्रों के साथ की ब्रह्मांडीय यात्रा, श्री लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन बोध कराता बड़े हनुमान जी का मंदिर, सनातन के विस्तार की प्रतीक सनातन पताका और संगम पर साइबेरियन पक्षियों की कलरव को ध्वनित करने वाला पर्यावरण बोध सभी का इसमें समावेश है। लोगो पर श्लोक “माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत:” माघ के महीने में स्नान करने से सभी पाप मुक्ति का शंखनाद कर रहा है।

अनुष्ठान और आध्यात्मिक साधना का योग

यह लोगो मेला (Magh Mela Logo) प्राधिकरण द्वारा आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट अजय सक्सेना एवं प्रागल्भ अजय द्वारा डिजाइन किया गया जिसे मुख्यमंत्री के स्तर पर जारी किया गया है। जारी लोगो का दर्शन माघ महीने के सूर्य और चंद्र की स्थिति को भी उद्घाटित करता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला बताते हैं कि सूर्य एवं चंद्रमा की 14 कलाओं की उपस्थिति ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य, चंद्रमा एवं नक्षत्रों की स्थितियों को प्रतिबिंबित करता है जो प्रयागराज में माघ मेले का कारक बनता है।

भारतीय ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा 27 नक्षत्रों की परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूर्ण करता है। माघ मेला (Magh Mela) इन्हीं नक्षत्रीय गतियों के अत्यंत सूक्ष्म गणित पर आधारित है। जब सूर्य मकर राशि में होता है और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा माघी या अश्लेषा-पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रों के समीप होता है, तब माघ मास बनता है और उसी काल में माघ मेला आयोजित होता है।

इसी तरह चंद्रमा की 14 कलाओं का संबंध मानव जीवन, मनोवैज्ञानिक ऊर्जा और आध्यात्मिक साधना से माना गया है। माघ मेला चंद्र-ऊर्जा की इन कलाओं के सक्रिय होने का विशेष काल भी है। अमावस्या से पूर्णिमा की ओर चंद्रमा की वृद्धि (शुक्ल पक्ष) साधना की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। माघ स्नान (Magh Snan) की तिथियाँ चंद्र कलाओं के अत्यंत सूक्ष्म संतुलन पर चुनी जाती हैं।

माघ महीने की ऊर्जा (शक्ति) अनुशासन, भक्ति और गहन आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ी होती है क्योंकि यह महीना पवित्र नदियों में स्नान, दान, तपस्या और कल्पवास जैसे कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस माह में किए गए कार्य व्यक्ति को निरोगी बनाते हैं और उसे दिव्य ऊर्जा से भर देते हैं।

Tags: Magh Mela 2026Magh Mela Logo
Previous Post

वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा: मुख्यमंत्री

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

06/08/2026
House Roof Collapsed
उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जिसे कांग्रेस और सपा ने कभी नहीं पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पूजा: मुख्यमंत्री

06/08/2026
Atiq Ahmed's son Aban dies in a road accident.
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

06/08/2026
Mayawati-Umashankar
Main Slider

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती

06/08/2026
Next Post
CM Dhami

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

जियो

100 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं Reliance Jio के ये प्लान, मिलेगा का बेनिफिट

12/12/2020
Shahrukh Khan

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, माथा टेक कर की  पूजा अर्चना

12/12/2022
pm swanidhi yojna

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत एके शर्मा करेंगे उत्कृष्ट निकायों और बैंकों को सम्मानित

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version