• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं मेसी से माफी मांगती हूं…, सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल पर ममता बनर्जी नाराज

Writer D by Writer D
13/12/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T. इंडिया टूर के पहले दिन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फुट ऊंची मूर्ति का वर्चुअली अनावरण किया। इसके बाद मेसी ने स्टेडियम में अपने फैंस का अभिवादन किया। लेकिन, मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। फैंस सॉल्ट लेक स्टेडियम के अंदर लगे बैनरों को नुकसान पहुंचाया। स्टेडियम में फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकीं। जिस पर सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की प्रतिक्रिया सामने आयी है।

सीएम ममता बनर्जी वसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हज़ारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी, जो अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी, साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।”

उन्होंने (Mamata Banerjee) आगे लिखा, “मैं जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति बना रहा हूँ, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और पहाड़ी मामले विभाग, सदस्य होंगे। यह समिति इस घटना की विस्तार से जांच करेगी, ज़िम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगता हूं।”

फैंस का फूटा गुस्सा

फैंस का आरोप था कि वह महंगे टिकट खरीदकर मेसी को देखने आए थे, लेकिन वह सिर्फ 10 मिनट ही रुके और चले गए। अपने चहिते फुटबॉलर को वह ठीक से देख भी नहीं पाये। एक फैन ने कहा, “यह बहुत ही बुरा हुआ। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उन्हें घेरकर खड़े हो गए। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं मारी। उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे। वे किसी को नहीं लाए। वह 10 मिनट के लिए आए और चले गए। इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए…”

एक दूसरे फैन ने कहा, “मेस्सी के आस-पास सिर्फ़ नेता और एक्टर थे… फिर उन्होंने हमें क्यों बुलाया… हमने 12 हज़ार का टिकट लिया था, लेकिन हम उनका चेहरा भी नहीं देख पाए…” मेसी को देखने आए एक और फैन ने कहा, “यह पूरा धोखा था। मेसी को बिल्कुल नहीं दिखाया गया। सिर्फ़ रिपोर्टर, पुलिस और TMC नेताओं को ही उन्हें देखने को मिला। हमने टिकट के लिए ₹5,000 दिए, जबकि जो लोग फ्री में आए थे, वे मेसी को देखकर चले गए।”

Tags: Mamata Banerjee
Previous Post

केवीएस में 2499 पोस्ट पर नई भर्ती, एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू

Next Post

पंकज बनेंगे यूपी बीजेपी के नए ‘चौधरी’, CM योगी बने प्रस्‍तावक; निर्विरोध चुना जाना तय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Pankaj Chaudhary

पंकज बनेंगे यूपी बीजेपी के नए ‘चौधरी’, CM योगी बने प्रस्‍तावक; निर्विरोध चुना जाना तय

यह भी पढ़ें

Kitchen

अपनी रसोई में गलती से भी न रखें ये चीजें, बढ़ती है नेगेटिव एनर्जी

12/01/2025
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने लिंक कोर्ट, पुल, सड़क सहित नवीन स्कूल भवन के लिए की घोषणा

02/10/2024
CM Yogi

अलविदा 2022: उप्र में दुर्दांत और ड्रग माफिया पर तेजी से चला पुलिस का हंटर

30/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version