• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाटा ने सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें जारी की, मिलेगी इस लेवल की ADAS की सेफ्टी

Desk by Desk
15/12/2025
in Tech/Gadgets
0
टाटा सिएरा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतें आई सामने, मिलेगी लेवल-2 ADAS की सेफ्टी
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने नवंबर 2025 में सिएरा (Sierra) SUV को लॉन्च की थी, उस समय कंपनी ने सिर्फ इसकी शुरुआती कीमत का ऐलान किया था और बाकी वेरिएंट्स की कीमतें चरणबद्ध तरीके से बताने की बात कही थी. अब टाटा ने सिएरा के टॉप वेरिएंट्स Accomplished और Accomplished Plus की कीमतें भी जारी कर दी हैं. इसके साथ ही इस आइकॉनिक SUV की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आ गई है.

कीमत की बात करें तो, सिएरा (Sierra) के Accomplished वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है, जो 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए है. वहीं टॉप वेरिएंट Accomplished Plus की शुरुआती कीमत 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन के साथ आता है.

Tata Sierra Accomplished और Accomplished Plus की कीमतें (एक्स-शोरूम)

1.5 NA पेट्रोल MT

Accomplished: 17.99 लाख रुपये
Accomplished Plus: उपलब्ध नहीं

1.5 टर्बो पेट्रोल AT

Accomplished: 19.99 लाख रुपये
Accomplished Plus: 20.99 लाख रुपये

1.5 डीजल MT

Accomplished: 18.99 लाख रुपये
Accomplished Plus: 20.29 लाख रुपये

1.5 डीजल AT

Accomplished: 19.99 लाख रुपये
Accomplished Plus: 21.29 लाख रुपये

इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

Tata Sierra को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया गया है.
1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन, जो 106 hp की पावर देता है
1.5 लीटर डीजल इंजन, जो 116 hp की पावर जनरेट करता है
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 160 hp की दमदार पावर देता है

गियरबॉक्स की बात करें तो NA पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT का ऑप्शन मिलता है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ ही आता है.

कौन-सा वेरिएंट किस इंजन के साथ

Accomplished वेरिएंट में 1.5 लीटर NA पेट्रोल DCT को छोड़कर बाकी सभी इंजन ऑप्शन मिलते हैं. दूसरी तरफ Accomplished Plus वेरिएंट में NA पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है, इसमें सिर्फ टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मौजूद हैं.

टॉप वेरिएंट्स के खास फीचर्स

Accomplished और Accomplished Plus वेरिएंट्स में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें निचले वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं. इनमें लेवल-2 ADAS, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, हेड-अप डिस्प्ले और iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है.

इन कीमतों के साथ Tata Sierra मिड-साइज SUV सेगमेंट में खुद को मजबूती से पेश करती है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टस, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हायराइडर और होंडा एलिवेट जैसी पॉपुलर SUVs से होगा.

Tags: Tata Sierra
Previous Post

15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी 2026 MG हेक्टर, जानिए क्या होगा नया

Next Post

सर्दियों में खाना शुरु कर दें ये लड्डू, सेहत को होते हैं कई फायदे

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Fig-Date Laddus

सर्दियों में खाना शुरु कर दें ये लड्डू, सेहत को होते हैं कई फायदे

यह भी पढ़ें

Champai Soren

आज झारखंड को मिलेगा नया सीएम, चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

02/02/2024
CM Yogi

जीवन को लेकर आयुर्वेद, योग और नाथपंथ की मान्यता एक : सीएम योगी

13/01/2025
Tarzan

रियल लाइफ ‘टार्जन’ को नहीं पता औरतों के बारें में, चूहे का सिर है फेवरेट फूड

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version