• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पतंजलि विवि को मिली क्लस्टर सेंटर की मान्यता, स्वामी रामदेव ने जताया आभार

Writer D by Writer D
15/12/2025
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
Patanjali University

Patanjali University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। ज्ञान भारतम मिशन, संस्कृति मंत्रालय की ओर से हरिद्वार में आयोजित एक समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) को क्लस्टर सेंटर के रूप में मान्यता दी गई है। इस मौके पर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगगुरु स्वामी रामदेव, कुलगुरु डॉ. आचार्य बालकृष्ण और ज्ञान भारतम मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अनिर्बान दाश, डॉ. श्रीधर बारीक (कॉर्डिनेटर, NMM, विश्वरंजन मालिक (कॉर्डिनेटर, डिजिटाइजेशन, NMM) की उपस्थिति में एक समझौते पर साइन किया गया।

इस उपलब्धि के लिए योगगुरु स्वामी रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत सहित ज्ञान भारतम मिशन की पूरी टीम का आभार जताया। योगगुरु ने ज्ञान भारतम मिशन को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण का उदाहरण बताया।

अभी तक 33 MOU साइन- बालकृष्ण

इस दौरान डॉ. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस मिशन के तहत अभी तक 33 MOU साइन हुए हैं। योग शिक्षा आधारित पहला क्लस्टर सेंटर पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) है। उन्होंने बताया अभी तक पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) में 50000 से ज़्यादा प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण, 42 लाख पृष्ठों के डिजिटलाइजेशन और 40 से अधिक पांडुलिपियों के शोधन और पुनर्प्रकाशन का कार्य किया जा चुका है।

ज्ञान भारतम के क्लस्टर सेंटर के रूप में अब पतंजलि इस कार्य को और दिव्यता प्रदान करते हुए 20 केन्द्रों को भी प्रशिक्षित और प्रोत्साहित कर इस मिशन से जोड़कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर सकेगा।

योग से जुड़ी पांडुलिपियों पर अनुसंधान

इस अवसर पर ज्ञान भारतम मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अनिर्बान दाश ने बताया कि ज्ञान भारतम मिशन के तहत क्लस्टर सेंटर के रूप में पतंजलि विश्वविद्यालय योग और आयुर्वेद पर आधारित पांडुलिपियों पर ना केवल शोध करेगा बल्कि इसको शिक्षा क्रांति से जोड़कर देश और समाज तक पहुंचाएगा।

यहां पतंजलि विश्वविद्यालय की मानविकी एवं प्राचीन अध्ययन संकाय की डीन डॉ. साध्वी देवप्रिया सहित पतंजलि अनुसंधान संस्थान के डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. सतपाल, डॉ. करुणा, डॉ. स्वाति, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. रश्मि मित्तल सहित सभी छात्र एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Tags: patanjali university
Previous Post

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू

Next Post

उन्नत खेती की राह पर उत्तर प्रदेश: नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Next Post
Innovation is increasing farmers' prosperity

उन्नत खेती की राह पर उत्तर प्रदेश: नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दोषी अफसरों को बचाने वाले जांच अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

28/10/2024
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी के 34000 PRD जवानों की बढ़ी सैलरी, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

08/04/2025
Suicide

फंदे पर लटका मिला कथावाचिका का शव

25/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version