• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Motorola ने लॉन्च किया 50MP सेल्फी वाला नया फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Desk by Desk
16/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Motorola का धमाका! भारत में लॉन्च किया एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम से बना 50MP सेल्फी वाला फोन
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोटोरोला ने भारत में अपने नए फोन Motorola Edge 70 को लॉन्च कर दिया है. यह फोन 5,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है. इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Motorola Edge 70 की कीमत

इस फोन को 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है. फो सिंगल स्टोरेज 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है. फोन को ब्रॉन्ज ग्रीन, पैंटोन गैजेट ग्रे और पैंटोन लिली पैड कलर में पेश किया गया है और यह फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा.

Motorola Edge 70 की स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती हैं. फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिलता है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. इसमें मोटो एआई टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है.

कैमरे की बात करें तो Motorola Edge 70 में रियर में तीन कैमरे मिलते हैं. प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है. इसके साथ OIS का भी सपोर्ट है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और थ्री-इन-वन लाइट सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है. सभी लेंस के साथ 4K वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है.

फोन में 5,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है. फोन एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम से बना है और यह मात्र 5.99mm मोटा है. इसका वजन भी केवल 159 ग्राम है. यानी कि फोन का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम है.

Tags: MotorolaMotorola Edge 70Motorola Edge 70 cameraMotorola Edge 70 priceMotorola Edge 70 specification
Previous Post

iPhone यूजर्स के लिए जारी हुआ नया अपडेट, मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Next Post

ChatGPT में आएगा Adult Mode, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
ChatGPT होगा और ज्यादा बोल्ड, आने वाला है Adult Mode, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

ChatGPT में आएगा Adult Mode, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- चाहे राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए, चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ नहीं बोलने वाला

27/07/2020
Corona

इस राज्य में कोरोना का कहर, एक ही हॉस्पिटल में दो महिलाओं की मौत

02/06/2025
Anand Bardhan

कुंभ 2027: इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

20/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version