• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुर्का न पहनने पर युवक ने पत्नी की कर दी हत्या, फिर बेटियों की बजी ले ली जान

Writer D by Writer D
17/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक युवक ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने को लेकर हुए घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। यहीं नहीं, पत्नी की हत्या के बाद दो नाबालिग बेटियों की भी जान ले ली। इसके बाद आरोपी ने तीनों शवों को घर के आंगन में पहले से खोदे गए सेप्टिक टैंक में दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम फारुख है। वह एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था और अपने पिता व भाइयों से अलग मकान में रह रहा था। फारुख के पांच बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। आरोप है कि फारुख अपनी पत्नी ताहिरा और बेटियों आफरीन (16 वर्ष) व सहरीन (14 वर्ष) पर पर्दे में रहने का दबाव बनाता था। पत्नी ताहिरा को यह बात स्वीकार नहीं थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फारुख इसे अपनी सामाजिक बेइज्जती मानता था।

करीब 10 दिन पहले ताहिरा और दोनों बेटियां अचानक लापता हो गईं। फारुख के पिता दाउद को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब फारुख से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में फारुख ने बताया कि पत्नी और बेटियां बिना बुर्का पहने घर से बाहर निकलती थीं, जिससे वह नाराज था। इसी बात से नाराज होकर उसने तीनों की हत्या (Murder) की। उसने कैराना से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदे और घर के आंगन में सेप्टिक टैंक खुदवाया। घटना के समय पत्नी ताहिरा मायके में थी, जिसे फारुख ने घर बुला लिया।

8 दिसंबर की रात उसने चाय के बहाने सो रही पत्नी को जगाया और गोली मारकर उसकी हत्या (Murder) कर दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं। फारुख ने बड़ी बेटी आफरीन को भी गोली मार दी, जबकि छोटी बेटी सहरीन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या (Murder) के बाद आरोपी ने तीनों शवों को सेप्टिक टैंक में दफना दिया। परिजनों और गांव वालों को गुमराह करने के लिए उसने यह कहानी गढ़ी कि वह पत्नी और बच्चों के साथ शामली में किराये के मकान में रह रहा है। जब कई दिनों तक ताहिरा और बच्चियों का कोई पता नहीं चला तो परिवार का शक गहराया और पुलिस को सूचना दी गई।

मंगलवार देर शाम फारुख की निशानदेही पर पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां से तीनों शव बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा महिला और दो बच्चियों के लापता होने की सूचना दी गई थी। जांच के दौरान पति से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: murdershamli news
Previous Post

क्रिसमस पार्टी के लिए करें इको फ्रेंडली डेकोरेशन, यहां से लें टिप्स

Next Post

रुपए ने किया जबरदस्त कमबैक, RBI की संजीवनी से डॉलर हुआ बेहाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Next Post
Rupee

रुपए ने किया जबरदस्त कमबैक, RBI की संजीवनी से डॉलर हुआ बेहाल

यह भी पढ़ें

Subsidy

चीन से भारत आने वाली कंपनियों को जापान ने सब्सिडी देने का किया ऐलान

05/09/2020
arrested

मुठभेड़ में सरगना को लगी गोली, पांच गौ तस्कर गिरफ्तार

25/01/2023
ज्योतिरादित्य सिंधिया jyotiraditya scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दल बदला, दिल नहीं, बोले- पंजे का दबाएं बटन, वीडियो वायरल

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version