• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या दो पहिया वाहनों के लिए भी जरूरी है PUC सर्टिफिकेट, अगर नहीं हुआ तो क्या होगा?

Desk by Desk
17/12/2025
in Tech/Gadgets
0
क्या बाइक-स्कूटर के लिए भी जरूरी है PUC सर्टिफिकेट, अगर नहीं हुआ तो क्या होगा?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. इसे काबू में करने के लिए सरकार ने वाहनों को लेकर कुछ सख्त कदम उठाए हैं. राजधानी दिल्ली में बाहर से आने वाले BS6 से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इतना ही नहीं 18 दिसंबर से PUC Certificate के बिना पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी है. चार-पहिया और अन्य कमर्शियल वाहनों के लिए तो PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या दो पहिया वाहनों को भी पेट्रोल भराने के लिए PUC सर्टिफिकेट की जरूरत होगी?

भारत में सभी दोपहिया वाहनों के लिए PUC Certificate अनिवार्य है. यह साबित करता है कि आपकी बाइक से निकलने वाला प्रदूषण सरकार के तय मानकों के अंदर है. अगर आपके पास PUC नहीं है तो चालान कट सकता है. चालान की दर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. यह कानूनी तौर पर जरूरी है और इंश्योरेंस रिन्यू कराने में भी काम आता है. आमतौर पर पहले साल के बाद इसकी वैधता 6 महीने की होती है.

PUC Certificate से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

अनिवार्य: मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत सभी वाहनों (बाइकों सहित) के लिए जरूरी है, ताकि वायु प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके.

वैधता: नई बाइक को 1 साल का PUC मिलता है, इसके बाद आमतौर पर हर 6 महीने में रिन्यू कराना होता है. पुरानी बाइकों के लिए जांच और जल्दी हो सकती है.

उद्देश्य: यह साबित करता है कि आपकी बाइक ज्यादा प्रदूषण (जैसे CO, HC) नहीं फैला रही है और इंश्योरेंस क्लेम में भी मदद करता है.

जुर्माना: बिना वैध PUC के गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना लग सकता है (पहली बार में ₹1,000) और कानूनी परेशानी हो सकती है.

कैसे बनवाएं: किसी अधिकृत एमिशन टेस्टिंग सेंटर पर जाएं या Parivahan पोर्टल के जरिए आसान टेस्ट कराकर सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं.

क्या ऑनलाइन बन सकता है PUC Certificate?

आप PUC प्रमाणपत्र को पूरी तरह से ऑनलाइन रिन्यू नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए वाहन की जांच की जाती है. यह जांच आपको किसी अधिकृत PUC / Emission Testing Center पर जाकर ही करानी पड़ती है. हां, आप Parivahan वेबसाइट (https://puc.parivahan.gov.in/) पर जाकर कुछ काम ऑनलाइन कर सकते हैं. जैसे PUC की वैधता चेक कर सकते हैं. आवेदन या टेस्ट की स्थिति देख सकते हैं. टेस्ट होने के बाद PUC सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

Tags: PUC certificate
Previous Post

मुख्यमंत्री साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन में शामिल होने का आमंत्रण

Next Post

लखनऊ में घनी धुंध के कारण चौथा T20 रद्द, नहीं हो सका टॉस भी

Desk

Desk

Related Posts

Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Next Post
India vs South Africa 4th T20I match cancelled

लखनऊ में घनी धुंध के कारण चौथा T20 रद्द, नहीं हो सका टॉस भी

यह भी पढ़ें

anil ambani

SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए मार्केट से भी किया बैन

23/08/2024
Kuldeep Sengar case

कुलदीप सेंगर केस: तिहाड़ में बंद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जमानत खारिज

16/03/2021
toe rings

आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बिछुआ, देखें डिजाइन

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version