• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 में लगा Ola को झटका, TVS-बजाज निकली आगे

Desk by Desk
20/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Ola को नहीं रास आया 2025, ऐसे बादशाह से फिसड्डी होती गई कंपनी, TVS-बजाज निकली आगे
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (e2W) बाजार में कभी सबसे आगे रहने वाली ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर लगातार कम होता जा रहा है. कभी नंबर 1 पर रहने वाली ओला स्कूटर बेचने के मामले में फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई. Vahan डेटा के मुताबिक, ओला ने नवंबर में 8,254 स्कूटर बेचे और 7.4 फीसदी मार्केट शेयर अपने पास रखा.

हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले साल इसी समय तक ओला का 25 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट पर कब्जा था. हालिया आंकड़े दिखाते हैं कि पिछले एक साल में e2W सेगमेंट में ओला का दबदबा कम हुआ है.

2025 में लगा Ola को झटका

दिसंबर 2021 से मार्केट में उतरने वाली ओला इलेक्ट्रिक के लिए शुरुआत धमाकेदार रही थी. साल 2022 में कंपनी ने कुल 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे. 2023 में ढाई लाख से ज्यादा और 2024 में कुल बिक्री 4 लाख से ज्यादा रही थी. लेकिन ओला के लिए 2025 बेहद खराब साबित हुआ. इस साल ओला की बिक्री लगातार गिरी है. नवंबर तक आते-आते ओला ने पिछले साल के मुकाबले 71 फीसदी की गिरावट के साथ सिर्फ 8400 इलेक्ट्रिक बेचे, जबकि पिछले साल नवंबर में ये आंकड़ा 30 हजार के करीब था. ओला इस साल नवंबर तक करीब 1.90 स्कूटर बेच पाई है, जो पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखाती है.

साल             Ola रिटेल बिक्री         Ola की मार्केट शेयर

CY2021         240                       0.15%

CY2022         1,09,403                17.32%

CY2023        2,67,386               30.37%

CY2024          4,07,692             35.47%

CY2025* (जनवरीनवंबर)1,90,088   –

TVS, बजाज और एथर का कब्जा

एक ओर ओला की बिक्री में गिरावट आई है, दूसरी ओर TVS मोटर ने 26.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बनाए रखा है. इसकी बड़ी वजह iQube रेंज की मजबूत मांग है. बजाज ऑटो 22.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जिसे चेतक स्कूटर की बढ़ती मांग का फायदा मिला है. एथर एनर्जी ने 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री और 18.7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा और ओला से आगे का अंतर और बढ़ा दिया. हीरो मोटोकॉर्प ने 11,795 ई-स्कूटर बेचे और 10.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप चार में जगह बना ली. इस बढ़त का कारण Vida ब्रांड के तहत किए गए कई नए लॉन्च हैं. इस तरह ओला 8,400 यूनिक की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही.

Ola के घटते मार्केट शेयर की वजह

शायद ही किसी कंपनी का पतन ओला इलेक्ट्रिक जितना तेज और चौंकाने वाला रहा हो. कभी भारत की इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति की पहचान मानी जाने वाली यह कंपनी अब तेजी से अपनी बाजार हिस्सेदारी खोती जा रही है. 2025 के पहले 9 महीनों में ओला की टू-व्हीलर बाजार में हिस्सेदारी गिरकर सिर्फ 1.24% रह गई, जो पूरे साल 2024 में 2.15% थी. यह गिरावट तब और ज्यादा चौंकाने वाली लगती है, जब याद करें कि कभी ओला के पास इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार का 50% से ज्यादा हिस्सा हुआ करता था. ओला की इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनी को बजाज ऑटो और TVS मोटर जैसी पुरानी और बड़ी दोपहिया कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है, वहीं स्टार्टअप एथर भी मजबूत चुनौती बनकर उभरा है. इसके अलावा, ओला के स्कूटरों को लेकर ग्राहकों की बढ़ती शिकायतें भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ा रही हैं, जिससे बिक्री तेजी से गिर रही है.

Tags: ola
Previous Post

भारत दुनिया का सबसे किफायती डिजिटल बाजार, एक कप चाय से भी सस्ता इंटरनेट

Next Post

घने कोहरे में ADAS सिस्टम वाली कारें आपकी सेफ्टी मित्र, जीरो विजिबिलिटी में भी ऐसे करता है सुरक्षा

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
घने कोहरे में क्यों जरुरी होती हैं ADAS सिस्टम वाली कारें, जीरो विजिबिलिटी में भी ऐसे करता है आपकी सुरक्षा

घने कोहरे में ADAS सिस्टम वाली कारें आपकी सेफ्टी मित्र, जीरो विजिबिलिटी में भी ऐसे करता है सुरक्षा

यह भी पढ़ें

जियो

100 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं Reliance Jio के ये प्लान, मिलेगा का बेनिफिट

12/12/2020
Lalu Yadav called Nitish 5 times

सियासी तूफान के बीच लालू यादव ने किया नीतीश को फोन, बिहार सीएम ने नहीं की बात

26/01/2024
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

53 साल की उम्र में शिक्षामंत्री ने फिर शुरू की पढ़ाई, इस वजह से लिया 11वीं में एडमिशन

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version