• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

27 साल में पहली बार नहीं छपा ये अखबार, मीडिया के लिए सबसे काली रात

Writer D by Writer D
20/12/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Prothom Alo newspaper was not published for the first time in 27 years.

Prothom Alo newspaper was not published for the first time in 27 years.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों ने ढाका में दो प्रमुख अखबारों, प्रोथोम आलो (Prothom Alo) और द डेली स्टार, के दफ्तरों में आग लगा दी है। इस घटना के बाद से ही मीडिया की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई अखबारों ने इस घटना को सबसे काली रात बताया है। पिछले 27 सालों बाद पहली बार इस घटना के कारण प्रोथोम आलो (Prothom Alo) की छपाई रोकी है। फिलहाल पूरे मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

प्रोथोम आलो (Prothom Alo) के कार्यकारी संपादक सज्जाद शरीफ ने इसे बांग्लादेश में अखबारों के लिए “सबसे काली रात” बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ बदमाशों ने हमारे मीडिया हाउस में तोड़फोड़ की। कल रात, जब हमारे पत्रकार कल के अखबार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे। उसी दौरान हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि उस्मान हादी की मौत के बाद समाज में गुस्सा था। बदमाशों ने उस गुस्से का इस्तेमाल अखबारों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया है। इस घटना के कारण कई पत्रकार बुरी तरह डर चुके हैं। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए ऑफिस छोड़कर भागना पड़ा है।

 अखबारों के लिए सबसे काली रात

सज्जाद शरीफ ने बताया कि 1998 में अपनी स्थापना के बाद से हम 27 सालों में लगातार पेपर छापते आ रहे हैं। यह पहली बार है जब हमने अपना अखबार प्रकाशित नहीं किया है। यह अखबारों के लिए सबसे काली रात है। शरीफ ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आगे कहा कि यह हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समाचार मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है। हम सरकार से बदमाशों को ढूंढने और उन्हें कानून के तहत लाने के लिए उचित जांच करने का आग्रह करते हैं।

उस्मान की मौत से भड़की हिंसा

छात्र नेता उस्मान हादी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 12 दिसंबर को गोली मार दी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादी को तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, बाद में इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर रेफर किया गया था। छह दिन बाद उसकी मौत हो गई।

हादी की मौत ने ऐसे समय में राजनीतिक अस्थिरता को फिर से हवा दे दी है। जब बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनाव की तैयारी कर रहा है और नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को फिर से समायोजित कर रहा है। हादी इस्लामी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे और चुनाव में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार थे। बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं।

Tags: Bangladesh violenceProthom Alousman hadi
Previous Post

सर्दियों में करें पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकली सूप का सेवन

Next Post

लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Redmi Note 15 5G: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

यह भी पढ़ें

CUET PG

CUET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

27/12/2023
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार

07/05/2023
teeth

दांतों का पीलापन कर रहा आपको शर्मिंदा, इन उपायों की मदद से लौटाए इनकी सफेदी

09/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version