• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: फीचर्स और पावर में कौन है असली SUV किंग?

Desk by Desk
21/12/2025
in Tech/Gadgets
0
New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: डिजाइन, फीचर्स और पावर में कौन है असली SUV किंग?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेगमेंट एक बार फिर गर्मा गया है. किआ मोटर्स ने नई जनरेशन 2026 सेल्टोस से पर्दा उठा दिया है, जो पहले से ज्यादा मॉडर्न और ज्यादा बड़ी है. वहीं हुंडई क्रेटा अभी भी सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन ऑप्शन में से एक है. दोनों एसयूवी कार में कई इंजन ऑप्शन, ढेर सारे फीचर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी है. चलिए आपको बताते हैं नई Kia Seltos 2026 मॉडल और Hyundai Creta में से कौन सी एसयूवी कार ज्यादा बेहतर है?

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: प्राइस

किआ मोटर्स 2026 सेल्टोस की कीमत का खुलासा 02 जनवरी 2026 को करेगी, जबकि इसकी बुकिंग 25,000 रुपये टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है.लेकिन संभावित कीमत के आधार पर हुंडई क्रेटा की प्राइस किआ सेल्टोस से कम होने की संभावना है.

मॉडल
2026 किआ सेल्टोस
हुंडई क्रेटा

कीमत (एक्स-शोरूम)
11.20 लाख रुपये से शुरू (संभावित)

10.73 लाख रुपये से 20.20 लाख रुपये

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: साइज

लंबी बॉडी और बड़े व्हीलबेस के साथ सेल्टोस इस सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी कार में से एक है.
इससे पीछे की सीट पर ज्यादा आराम और बेहतर रोड प्रजेंस मिलेगी.

क्रेटा भी ज्यादा पीछे नहीं है, लेकिन नंबर साफ तौर पर सेल्टोस के पक्ष में है, जिसकी लंबाई ज्यादा है, व्हीलबेस लंबा है, और बूट स्पेस बड़ा है.

पैरामीटर
2026 किआ सेल्टोस
हुंडई क्रेटा

लंबाई
4460 मिलीमीटर
4330 मिलीमीटर

चौड़ाई
1830 मिलीमीटर
1790 मिलीमीटर

ऊंचाई
1635 मिलीमीटर
1635 मिलीमीटर (अंतर नहीं)

व्हीलबेस
2690 मिलीमीटर
2610 मिलीमीटर

बूट स्पेस
447 लीटर
433 लीटर

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: इंजन

इंजन ऑप्शन के मामले में 2026 सेल्टोस और क्रेटा एक जैसी है.इनके पेट्रोल और डीजल इंजन के परफॉर्मेंस के आंकड़े एक समान हैं.हालांकि 2026 सेल्टोस में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक अतिरिक्त क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा, जो क्रेटा कार में नहीं दिया गया है. लेकिन स्पोर्टी क्रेटा एन लाइन को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ प्रोपर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है.

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: फीचर्स

2026 किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा दोनों में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर दिए गए हैं.सेल्टोस में बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ-साथ एक हेड-अप डिस्प्ले भी है, जो इसे खास बनाते हैं. सेल्टोस में मेमोरी फंक्शन के साथ 10 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है, वहीं क्रेटा की ड्राइवर सीट 8 तरह से पावर एडजस्ट होती है. दोनों मॉडल में बोस साउंड सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर कॉमन हैं.

New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: दोनों में कौन बेहतर

जहां क्रेटा लंबे समय से हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है, वहीं नई जनरेशन 2026 सेल्टोस किआ मोटर्स के लिए एक नया कदम है. दोनों में एक समान इंजन और टेक्नोलॉजी है और दोनों एक जैसे फॉर्मूला को फॉलो करती है.2026 सेल्टोस पूरी तरह से नया जनरेशन मॉडल होने के कारण साइज में बड़ी है और इसमें अंदर व बाहर पूरी तरह से नया डिजाइन है, जो अधिकतर लोगों को पसंद आएगा. हालांकि इसकी कीमत की घोषणा होनी अभी बाकी है.वहीं क्रेटा में भी इसी तरह का एक अच्छा पैकेज मिलता है और कीमत के मामले में ये सेल्टोस से सस्ती कार हो सकती है.

Tags: Hyundai Cretakia seltos
Previous Post

एंड्रॉयड Safe Mode क्या होता है? कब और क्यों करना चाहिए इस्तेमाल

Next Post

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर करें Google के इस फीचर का यूज, बच जाएंगे पैसे

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर इस्तेमाल करें Google का यह फीचर, बच जाएंगे पैसे

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर करें Google के इस फीचर का यूज, बच जाएंगे पैसे

यह भी पढ़ें

आनंदीबेन पहुंचीं चौरी चौरा स्‍मारक

राज्‍यपाल आनंदीबेन चौरी चौरा स्‍मारक पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

10/02/2021
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

ग्रेजुएट वाले फटाफट यहां करें अप्लाई, मिलेगी लाखों में सैलरी

23/08/2024

बिजली चोरी पड़ेगी महंगी, 4अक्तूबर से चलेगा चेकिंग महाअभियान

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version